मंगलवार, 22 सितंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

बिहार के इन जिलों को सीएम नीतीश देंगे बड़ी सौगात, एक साथ खत्म होंगी कई मुश्किलें!

पटना डेस्क: बिहार के सभी जिलों के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है, जहां बिहार सरकार ने तमाम जिलों में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को तैनात करने की रूपरेखा तैयार कर ली है। इन सभी जिलों में तैनात होने वाले पुलिसकर्मियों में DSP से लेकर सिपाही रैंक

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
15 मई 2023, 04:59 AM (15 मई 2023) 435 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: बिहार के सभी जिलों के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है, जहां बिहार सरकार ने तमाम जिलों में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को तैनात करने की रूपरेखा तैयार कर ली है। इन सभी जिलों में तैनात होने वाले पुलिसकर्मियों में DSP से लेकर सिपाही रैंक तक के कर्मी शामिल हैं।

शर्मनाक: शादी वाले दिन चचेरे भाई संग भागी दुल्हन, फिर भी दूल्हे ने नहीं उतारा सेहरा

दरअसल, 28 जिलों में ट्रैफिक थाना खोलने की मंजूरी पहले ही दी जा चुकी है. अब इनमें पुलिस कर्मियों को बहाल कर इनका संचालन समुचित तरीके से करने की व्यवस्था की जा रही है. जुलाई से काम शुरू कर देने की संभावना है। अभी 40 पुलिस जिलों में 12 में 15 ट्रैफिक थाने मौजूद हैं. 28 नए थाने खुलने से सभी 40 पुलिस जिलों में ट्रैफिक थाने हो जाएंगे।

बिहार में मटन खरीदारी के दौरान हुई खूनी झड़प, सुबह सवेरे चली गोलियां, एक युवक घायल

इसी मामले को लेकर 21 हजार 391 सिपाही और दारोगा की बहाली जल्द होने जा रही है। जिसमें चयनित कैंडिडेट में ही बड़ी संख्या में ट्रैफिक पुलिस के रूप चयन किया जाएगा। जो भी कैंडिडेट ट्रैफिक में जाने की इच्छा रखते हैं, वे भी इसमें आ सकते हैं। ट्रैफिक पुलिस की ट्रेनिंग दिलाने के लिए औरंगाबाद स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग एंड ट्रैफिक रिसर्च में इन चयनित पुलिसकर्मियों को 15 दिनों की विशेष ट्रेनिंग दिलाई जाएगी। अभी इन थानों में तैनाती के लिए मौजूदा पुलिस बल से ही नए ट्रैफिक थानों के लिए कर्मियों का चयन किया जा रहा है।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!