रविवार, 18 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •   नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •  

चेनारी : घर में नगद रुपए सोने के जेवरात व पीतल का बर्तन लेकर चोर हुए नौ दो ग्यारह

चेनारी  : थाना क्षेत्र के बनौली गांव में बुधवार की रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा एक घर में चोरी की घटना को अंजाम दी गई इस घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित अर्पण कुमार सोनार ने बताया कि बीती रात्रि जब घर  के सभी सदस्य सो रहे थे, तभी अज्ञात च

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
29 सितंबर 2022, 06:19 PM IST (29 सितंबर 2022) अपडेट: 17 अक्टूबर 2026, 02:06 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
चेनारी  : थाना क्षेत्र के बनौली गांव में बुधवार की रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा एक घर में चोरी की घटना को अंजाम दी गई
इस घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित अर्पण कुमार सोनार ने बताया कि बीती रात्रि जब घर  के सभी सदस्य सो रहे थे, तभी अज्ञात चोरों द्वारा घर में घुस कर घटना को अंजाम दिया गया। वही घर में सो रहे किसी भी सदस्यों को इस बात की भनक नहीं लगी। उन्होंने बताया कि घर में रखे गए सोने के जेवरात (जिसकी कीमत लगभग दो लाख की बताई जा रही है ), पीतल का बर्तन व 20 हजार नगद रुपए रखा हुआ था जो चोरों ने चोरी कर लिया। उन्होंने बताया कि घर वाले जब गुरुवार की अहले सुबह जागे तो देखा की घर में रखे हुए सभी सामग्री इधर-उधर बिखरे हुए थे। तब लोगों ने घर में रखे गए सभी सामग्री को बारीकी से देखा तो बक्सा व अटैची गायब था, जिसमें सोने के जेवरात, पीतल का बर्तन व बीस हजार रूपये रखे गये थे।( घर में नगद रुपए)

Read also :  समस्तीपुर : रफ्तार का कहर एक की मौत दो घायल

पीड़ित ने बताया कि अज्ञात चोरों ने कीमती सामग्रियों को लेकर बरौली गांव के बधार में बक्सा व अटैची को फेक दीया था। इस घटना की सूचना अर्पण कुमार सोनार ने स्थानीय थाने को दिया। सूचना प्राप्त होने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने छानबीन करना शुरू कर दिया है। इस संबंध में चेनारी थानाध्यक्ष निर्मल कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस छानबीन करना शुरू कर दिया है। बताते चलें कि चेनारी थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों द्वारा लगातार घटना को अंजाम दीया जा रहा है। घरों के अलावे चोरों द्वारा मंदिरों में भी चोरी की जा रही है। क्षेत्र में लगातार हो रहे चोरी को लेकर स्थानीय लोग काफी भयभीत हो चुके हैं।( घर में नगद रुपए)
हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें।