रविवार, 18 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •   नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •  

जीजा ने साली की सगाई में अटकाया रोड़ा, फिर लड़की ने प्रेमी संग भागकर रचाई शादी

पटना डेस्क: एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां एक युवती की सगाई के बाद जब उसकी शादी की तारीख नजदीक आने लगी तो उसके जीजा को यह रास नहीं आया। युवती का आरोप है कि उसके दो जीजाओं ने उसकी शादी की राह में रोड़े अटका दिए। इससे उसे मजबूर होकर घर

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
10 जून 2023, 06:01 PM IST (10 जून 2023) अपडेट: 19 सितंबर 2026, 09:45 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां एक युवती की सगाई के बाद जब उसकी शादी की तारीख नजदीक आने लगी तो उसके जीजा को यह रास नहीं आया। युवती का आरोप है कि उसके दो जीजाओं ने उसकी शादी की राह में रोड़े अटका दिए। इससे उसे मजबूर होकर घर से भागकर लव मैरिज करनी पड़ी। अब वे उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं. युवती ने अपने पति के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर सुरक्षा की गुहार की है।

बिहार: तिरंगे में लिपटे शहीद आर्मी जवान का शव पहुंचा घर, परिजनों का रोकर हुआ बुरा हाल

वहीं, सरदारशहर के रामनगर बास निवासी लक्ष्मी सैनी ने बताया कि वह वार्ड संख्या 22 निवासी मनोज सैनी को बचपन से जानती है। 3 महीने से उनके बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। हाल ही में मई माह में परिजनों ने उनकी सगाई भी करवा दी. बात शादी तक पहुंचती उससे पहले ही उसके जीजा ने शादी में रोड़ा अटका दिया. लक्ष्मी ने बताया कि जीजा ने उसके पापा मम्मी को भड़का दिया जिसकी वजह से उन दोनों की सगाई टूटने की कगार पर आ गई।

इंजीनियर समझकर रचाई शादी, फिर पति निकल गया किन्नर, जानिए कैसे खुली पोल

बता दें, लक्ष्मी मनोज से शादी करना चाहती थी. उसने अपनी इच्छा परिजनों को बताई. लेकिन परिजन भी सगाई तोड़ने की जिद पर अड़ गए. इस पर 6 जून को लक्ष्मी और मनोज ने अपना घर छोड़ दिया और गाजियाबाद पहुंच गए. गाजियाबाद में दोनों ने पहले आर्य समाज में शादी की और उसके बाद कोर्ट में पहुंचकर कोर्ट मैरिज कर ली। लक्ष्मी के अनुसार दोनों की शादी की सूचना जैसे ही घरवालों को मिली तो वे नाराज हो गए. लक्ष्मी का आरोप है कि उसके दोनों जीजा ने उनको जान से मारने की धमकी दी है। लक्ष्मी ने बताया कि उसके जीजाओं ने धमकी दी है कि या तो मार देंगे या मर जाएंगे। इसके अलावा उसे घर में नहीं घुसने की भी धमकी दी गई है।