सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

महागठबंधन में बड़ी दरार!: जीतन राम मांझी के बेटे ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा, जल्द होगा बड़ा ऐलान!

ब्रेकिंग: इस समय की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां महागठबंधन में बड़ी दरार आ गई है। जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद अब जल्द हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा की तरफ से कोई बड़ा ऐलान हो सकता है।   &

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
13 जून 2023, 06:54 AM (13 जून 2023) 231 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

ब्रेकिंग: इस समय की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां महागठबंधन में बड़ी दरार आ गई है। जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद अब जल्द हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा की तरफ से कोई बड़ा ऐलान हो सकता है।

शादी से एक दिन पहले घर से भागी दुल्हन, वजह जानकर होंगे हैरान

दरअसल, पिछले कई दिनों से जीतन राम मांझी सीएम नीतीश कुमार से नाराज चल रहे थे। उन्होंने अपनी कुछ मांगे सीएम नीतीश कुमार के सामने रखी थी। लेकिन, उसे जब पूरा नहीं किया गया तो आज संतोष सुमन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि अभी तक मांझी का पूरे मामले पर कोई भी बयान सामने नहीं आया है। लेकिन, उम्मीद की जा रही कि वह बीजेपी के साथ हाथ मिला सकते हैं।

Virat Kohli-Rohit Sharma: टीम इंडिया के दिग्गज क्रिकेटर का राहुल-रोहित-विराट पर फूटा गुस्सा, जानिए पूरा मामला

बता दें, पिछले दिनों लगातार सीएम नीतीश कुमार के कोटे के मंत्री मांझी से मुलाकात करके उन्हें मनाने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन, मांझी भी अपनी जिद पर अड़े थे। इसके साथ ही पिछले दिनों मांझी ने दिल्ली में अमित शाह से भी मुलाकात की थी। इसके बाद से ही बीजेपी के साथ हाथ मिलाने की खबरें आने लगी।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!