सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

बड़ी ख़बर: अचानक लालू से मिलने पहुंचे अखिलेश यादव, सियासी गलियारे में मचा हड़कंप

पटना डेस्क: बिहार में सीएम नीतीश कुमार विपक्षी एकता को मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ बड़ी खबर राजधानी दिल्ली से सामने आई है, जहां समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने अचानक आज आरजेडी सुप्रीमो लालू

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
27 अप्रैल 2023, 08:50 AM (27 अप्रैल 2023) 654 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: बिहार में सीएम नीतीश कुमार विपक्षी एकता को मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ बड़ी खबर राजधानी दिल्ली से सामने आई है, जहां समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने अचानक आज आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की है। जिसके बाद अलग अलग मायने निकल रहे हैं।

Anand Mohan: बाहुबली आनंद मोहन की रिहाई पर बंटी बीजेपी, दलित बनाम राजपूत के फेर में उलझी पार्टी

एक रिपोर्ट के अनुसार मीसा भारती के आवास पर लालू और अखिलेश की करीब 20 मिनट तक मुलाकात हुई। अब इस मुलाकात के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। बीजेपी के खिलाफ विपक्षी दलों को एकजुट करने की मुहिम को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्ष के नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। पिछले दिनों अपने इसी मुहिम के तहत नीतीश और तेजस्वी कोलकाता पहुंचे थे और वहां पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी से मुलाकात की थी।

प्रेमि के घर दुल्हन के जोड़े में पहुंची प्रेमिका, हाईवोल्टेज ड्रामे के बीच हुई शादी

वहीं, ममता से मुलाकात के बाद नीतीश और तेजस्वी लखनऊ पहुंचे थे,जहां उनकी मुलाकात यूपी के पूर्व सीएम और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ हुई थी। मुलाकात के बाद नीतीश कुमार ने अखिलेश यादव के साथ साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया कि अखिलेश यादव की तरफ से उन्हें हरी झंडी मिल गई है। हालांकि अखिलेश यादव ने इस साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में ज्यादा कुछ नहीं कहा था। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि नीतीश से विपक्षी एकता को लेकर हुई बातचीत के बाद ही अखिलेश यादव आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद से मुलाकात करने पहुंचे हैं।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!