रविवार, 20 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

बिहार की महिलाओं के लिए नीतीश सरकार का ऐलान, सरकारी टीचर बनने में मिलेगी बड़ी राहत, जानिए नया नियम

पटना डेस्क: बिहार की नीतीश सरकार ने एक बहुत बड़ा ऐलान कर दिया है, जिससे यहां की महिलाओं को काफी राहत मिली है। एक नए नियम के अनुसार अब दूसरे राज्यों से आने वाली बहू अभी बिहार में सरकारी टीचर बन सकती है। लेकिन इसके लिए उन्हें कुछ नियमों का पा

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
26 जून 2023, 06:34 AM (26 जून 2023) 448 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: बिहार की नीतीश सरकार ने एक बहुत बड़ा ऐलान कर दिया है, जिससे यहां की महिलाओं को काफी राहत मिली है। एक नए नियम के अनुसार अब दूसरे राज्यों से आने वाली बहू अभी बिहार में सरकारी टीचर बन सकती है। लेकिन इसके लिए उन्हें कुछ नियमों का पालन करना होगा।

बिहार के वाहन चालकों के लिए जरूरी खबर, सड़कों पर इस दिन से नहीं चलेगी डीजल….

एक रिपोर्ट के अनुसार दूसरे राज्य में शादी हुई विवाहित महिलाओं को आरक्षण का लाभ महिला के पिता के मूल निवास के आधार पर मिलेगा। इसको लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने जिलाधिकारियों को यह निर्देश जारी किया है। यह निर्देश इसलिए लागू किया गया है, ताकि आवेदन के दौरान विवाहित महिलाओं को प्रमाण-पत्र प्राप्त करने में हो रही कठिनाई को देखते हुए यह निर्देश जारी किया गया है।

Bihar Crime: बिहार में प्रेमिका की शादी के बाद भी चल रहा था अफेयर, फिर भनक लगी तो….

वहीं, राज्य में सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया है। जिसको लेकर विभाग ने निर्देश जारी किया है जिसमें कहा गया है कि ऐसी विवाहित महिलाएं जिनके पिता बिहार राज्य के मूल निवासी हों और उनके द्वारा आरक्षण के लिए पति के आवास के आधार पर दावा किया गया हो तो उन को उनके पति के आधार पर जारी स्थायी निवास प्रमाण-पत्र के आधार मात्र पर वंचित नहीं किया जा सकता है।

बिहार में लड़की ने इग्नोर किया तो कातिल बना सरफिरा आशिक, साइकिल से खींचा फिर…..

बता दे कि शिक्षकों की नियुक्ति के लिए जारी विज्ञापन में विवाहित महिलाओं को आवेदन के लिए प्रमाण-पत्र प्राप्त करने में कठिनाई हो रही है। जिसे देखते हुए सामान्य प्रशासन विभाग ने पिता की सूचना के आधार पर जाति, निवास, आय और क्रीमीलेयर प्रमाण-पत्र जारी करने के लिए जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है। सरकार के इस फैसले से विवाहित महिलाओं को काफी राहत मिली है और अब जो उन्हें फॉर्म भरने के दौरान कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था अब उन्हें इन सब से नहीं गुजरना पड़ेगा।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!