मंगलवार, 22 सितंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

23 अप्रैल को बिहार दौरे पर आएंगे अमित शाह

नई दिल्ली| केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अगले महीने बिहार दौरे पर आएंगे| वो आरा में वीर कुंवर सिंह विजय उत्सव कार्यक्रम में शिरकत करेंगे| मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी गृहमंत्री अमित शाह मुलाकात भी कर सकते हैं| बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जाय

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
26 मार्च 2022, 09:45 AM (26 मार्च 2022) 512 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

नई दिल्ली| केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अगले महीने बिहार दौरे पर आएंगे| वो आरा में वीर कुंवर सिंह विजय उत्सव कार्यक्रम में शिरकत करेंगे| मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी गृहमंत्री अमित शाह मुलाकात भी कर सकते हैं| बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने आज गृह मंत्री के कार्यक्रम को लेकर एक बैठक किया| अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर बीजेपी विधायकों में भी जिज्ञासा देखने को मिल रही है| बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए कहा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर आज बैठक की है| आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आरा में 23 अप्रैल को कार्यक्रम आयोजित हो रहा है| 1857 के स्वतंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिंह के स्थली जगदीशपुर में 23 अप्रैल को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आएंगे| वो आजादी के अमृत महोत्सव में भाग लेंगे| गृह मंत्री आरा और बिहार के लोगों को धन्यवाद देने आ रहे हैं| यह पूरी तरह से गैर राजनीतिक कार्यक्रम होगा.

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!