नोखा। नगर परिषद नोखा का चुनाव के स्थगन को लेकर प्रत्याशियों में ऊहापोह की स्थिति बन गई है. बताते चलें कि पटना उच्च न्यायालय के द्वारा नगर परिषद चुनाव स्थगन आदेश के बाद अचानक चुनाव प्रक्रिया स्थगित हो गई है प्रचार प्रसार कर रहे मुख्य पार्षद उप मुख्य पार्षद वार्ड पार्षद प्रत्याशी अपनी पूरी ताकत प्रचार पर झोंक चुके थे अब केवल चुनाव के पांच दिन शेष बचे थे तभी पटना उच्च न्यायालय का अचानक फैसला आने के बाद प्रत्याशियों में मायूसी छा गई नोखा नगर परिषद में कुल मुख्य पार्षद पद के लिए 17 उप मुख्य पार्षद पद के लिए 19 वार्ड पार्षद पद के लिए कुल 25 वार्ड में 120 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए थे अचानक चुनावी प्रक्रिया बाधित होने से कई प्रत्याशियों के होश उड़ गए हैं चुनाव में खर्च बढ़ने के कारण अब कई प्रत्याशी आर्थिक रूप से दिवालिया होने के कगार पर पहुंच गए हैं हालांकि चुनाव का आदेश कब होगा इसको लेकर उवापोह बना हुआ है अचानक बाजार में चुनाव प्रचार बंद होने से उदासी की लहर देखी जा रही है।
पटना उच्च न्यायालय के आदेश के बाद प्रत्याशियों में छा गई मायूसी
नोखा। नगर परिषद नोखा का चुनाव के स्थगन को लेकर प्रत्याशियों में ऊहापोह की स्थिति बन गई है. बताते चलें कि पटना उच्च न्यायालय के द्वारा नगर परिषद चुनाव स्थगन आदेश के बाद अचानक चुनाव प्रक्रिया स्थगित हो गई है प्रचार प्रसार कर रहे मुख्य पार्षद
पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)
अपनी राय साझा करें
इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!