मंगलवार, 22 सितंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

वीर कुंअर सिंह कॉलेज धारुपुर में विभिन्न संकायों के 3 हजार 29 विद्यार्थी लेंगे परीक्षा में भाग।

बिक्रमगंज (रोहतास)– सत्र 2018-21 स्नातक  खण्ड तीन का 4 जुलाई से आयोजित होने वाले परीक्षा में शामिल होने हेतू  एडमिट कार्ड प्राप्त करने के लिए  कॉलेजों में  विद्यार्थियों का जुटा  भीड़। बिक्रमगंज  के वीरकुंवर सिंह महाविद्यालय धारुपुर के

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
30 जून 2022, 01:07 PM (30 जून 2022) 270 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
बिक्रमगंज (रोहतास)– सत्र 2018-21 स्नातक  खण्ड तीन का 4 जुलाई से आयोजित होने वाले परीक्षा में शामिल होने हेतू  एडमिट कार्ड प्राप्त करने के लिए  कॉलेजों में  विद्यार्थियों का जुटा  भीड़। बिक्रमगंज  के वीरकुंवर सिंह महाविद्यालय धारुपुर के परिसर में स्नातक खण्ड 3 का एडमिट कार्ड प्राप्त करने के लिए छात्रों की उमड़ी भीड़। विदित हो कि सत्र 2018-21 स्नातक  खण्ड 3 का परीक्षा आगामी  4 से 15 जुलाई तक 2 पालियों में प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तथा   दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से 5 बजे  तक आयोजित होगी। जहां  स्नातक परीक्षा अंतर्गत वीर कुंअर सिंह कॉलेज धारुपुर परीक्षा केंद्र में  विज्ञान, कला संकाय व वाणिज्य सहित 3 हजार 29 परीक्षार्थी  परीक्षा में शामिल होंगे।
इस संबंध में वीर कुंअर सिंह कॉलेज आरा सीनेट सदस्य सह वीरकुंवर सिंह महाविद्यालय धारुपुर शिक्षक प्रतिनिधि डॉ. मनीष रंजन ने बताया कि 4 जुलाई से आयोजित होने वाली  स्नातक पार्ट 3 की परीक्षा को लेकर महाविद्यालय में कदाचारमुक्त परीक्षा संचालित हेतु सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सुरेन्द्र कुमार सिंह सहित अन्य कर्मियों को दिशा निर्देश भी जारी कर दी गयी है। महाविद्यालय में छात्रों को स्नातक खण्ड 3 की परीक्षा का एडमिट कार्ड 3 जुलाई तक वितरण की जायेगी। शहर के ए एस कॉलेज, पटेल कॉलेज , नागेंद्र झा महिला कॉलेज तथा इंदु तपेश्वर सिंह महिला कॉलेज में विद्यार्थियों की काफी भीड़ देखी गई।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!