mediadarshan

UPSC 2022 Bihar Topper : गरिमा ने बताया अपनी सफलता का राज, जानिए कैसे पिता की मौत के बाद लिया बड़ा फैसला

UPSC 2022 Bihar Topper: संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा 2022 की परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में बिहार की गरिमा लोहिया (Garima Lohia) ने पूरे भारत में सेकेंड रैंक लाकर राज्य का नाम रोशन किया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Success Story: किसान का बेटा तीसरे प्रयास में बना IAS, इंजीनियरिंग की नौकरी छोड़ शुरू की थी UPSC की तैयार

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

गरिमा लोहिया (Garima Lohia) बक्सर जिला की रहने वाली हैं। तीन भाई-बहनों में गरिमा दूसरे स्थान पर हैं। गरिमा के पिता नहीं है। साल 2015 में उनका निधन हो गया। वे पेशे से एक व्यवसायी थे। पिता की मौत के बाद गरिमा की मां ने अपने तीनों बच्चों को संभाला।

 

वहींं,देश की सर्वोच्च परीक्षा में गरिमा ने दूसरे प्रयास में दूसरा स्थान हासिल किया है। अपनी सफलता पर पर गरिमा ने कहा कि मां मेरे साथ रातभर जगती थी। खाने-पीने का ध्यान रखती थी। मां का सपना था कि मैं आईएएस बनूं। मेरी सफलता उनकी मेहनत का नतीजा है। गरिमा लोहिया ने दसवीं तक की शिक्षा बक्सर से की थी। इसके बाद वह आगे की पढ़ाई के लिए बनारस और फिर दिल्ली चली गईं थी। दिल्ली के किरोड़ीमल कॉलेज से उन्होंने स्नातक की पढ़ाई की है।

 

 

 

 

 

 

 

UPSC Aspirants Success Story: हादसे में कटे दोनों पैर, फिर भी नहीं मानी हार, अब बनेंगे IAS ऑफिसर

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

इसी के तुरंत बाद देश में लॉकडाउन शुरू हुआ। जिस वजह से गरिमा अपने घर बक्सर वापस लौट कर आ गई। यहां आने के बाद गरिमा ने फैसला लिया कि वह घर में ही रहकर दिन-रात पढ़ाई कर कर सफलता हासिल करेंगी और ऐसा ही हुआ। जिसने दिन से देश में लॉकडाउन लागू हुआ था, तब से गरिमा अपनी मां के साथ घर पर ही रह कर पढ़ा करती थी और उनकी मां भी इसमें उनकी पूरी मदद करती थी।

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Scroll to Top