mediadarshan

ग्रामीणों ने लड़के के मना करने के बाद भी प्रेमी-प्रेमिका की कराई शादी, जानिए पूरा मामला

पटना डेस्क: एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां जिला परसा प्रखंड में आधी रात को प्रेमिका से मिलने आना प्रेमी को बहुत ज्यादा ही भारी पड़ गया. बता दें कि ग्रामीणों ने पहले तो प्रेमी की जमकर पिटाई की फिर बिना बैंड-बाजा मुहूर्त के दोनों की शादी करवा दी.

बिहार: दारोगा ने गर्लफ्रेंड से थाने में रचाई शादी, पुलिसकर्मियों ने दुल्हन और दूल्हे को सजाया

बता दें कि ये मामला जिले के परसा थाना क्षेत्र के बलिगांव पंचायत के चकसहबाज गांव का है. जानकारी के मुताबिक, भेल्दी थाना क्षेत्र के पैगा गांव निवासी स्वर्गीय मंशी सिंह के पुत्र मनीष कुमार का पिछले चार साल से चकशहबाज गांव निवासी शत्रोहन सिंह की पुत्री आरती कुमारी से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों का प्यार परवान चढ़ा तो दोनों एक दूसरे से छुप छुप कर मिलने लगे देर रात तक दोनों घंटों मोबाइल पर बातें करने लगे. इसी क्रम में बुधवार की रात युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके गांव पहुंचा.इसी दौरान युवती के परिजनों को दोनों के मिलने की भनक लग गई, ऐसे में उन्होंने ग्रामीणों की मदद से युवक को पकड़ लिया. फिर लड़के को जमकर पीटा गया, काफी देर तक लोग उसे पीटते रहे, बाद में घर के बड़े-बुजुर्गों ने लड़के को पिटने से बचाया.

बिहार: जीजा ने साले को बंधक बनाकर बहन से जबरन कराई शादी, फिर हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा

हालांकि, इसके साथ ही परिजनों ने गांव में पंचायत का आयोजन किया, जिसके बाद प्रधान प्रतिनिधि राजेश राय ने पहल की परिजनों को समझा-बुझाकर शादी कराने का फैसला किया. हालांकि, मनीष इस शादी के लिए मना करता रहा, जिसके बाद बिना वक्त गंवाए मैरिज हॉल बनकर तैयार हो गया. बाजार से शादी का सामान नए कपड़े लाए फिर दोनों की शादी करा दी गई. शादी के बाद युवक अपनी प्रेमिका को लेकर अपने घर चला गया.

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Scroll to Top