mediadarshan

OMG: विवाह से कुछ देर पहले दुल्हन को घसीटकर ले गई पुलिस, दूल्हा ताकते रह गया मुंह!

टना डेस्क: युवक और युवती रविवार को एक मंदिर में विवाह बंधन में बंधने ही वाले थे कि उससे चंद मिनट पहले ही किसी फिल्म के दृश्य की तरह पुलिस वहां आई और दुल्हन को दूल्हे से दूर करके कथित रूप से जबरन अपने साथ ले गई. इस घटना के वीडियो में यह पूरा मामला किसी फिल्मी दृश्य की तरह नजर आ रहा है, जिसमें दुल्हन चिल्ला-चिल्ला कर यह कहती दिख रही है कि वह जाना नहीं चाहती, जबकि पुलिसकर्मी उसे एक निजी वाहन की ओर खींचकर ले जाते दिख रहे हैं.

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Baba Bageshwar Dham: बड़े विवादों में फंसी बाबा धीरेंद्र शास्त्री से शादी की इच्छा रखने वाली MBBS छात्रा शिवरंजनी, जानिए मामला!

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

इस घटना के वीडियो में दिख रहा है कि पुलिस ने दूल्हे को भी दुल्हन के पास जाने से रोका. वीडियो में नजर आ रहा है कि एक अधिकारी दुल्हन को चिल्लाकर वाहन में बैठने के लिए कह रहा है, जिसके बाद युवती को वाहन के भीतर धक्का दिया गया और अन्य अधिकारी भी उसमें बैठकर घटनास्थल से चले गए. युवक और युवती ने सोमवार को एक टेलीविजन चैनल से कहा कि दुल्हन अल्फिया को बाद में एक मजिस्ट्रेट की अदालत में ले जाया गया, जहां उसने बयान दिया कि वह अपनी मर्जी से दूल्हे अखिल के साथ गई थी.

हालांकि, अल्फिया ने कहा, ‘अखिल भी वहां पहुंच गया था और मेरा बयान दर्ज करने के बाद मुझे अखिल के साथ जाने दिया गया.’ इस बीच, अलाप्पुझा जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कायमकुलम पुलिस थाने में गुमशुदगी की एक शिकायत दर्ज कराई गई थी और इसके तहत उन्हें महिला को वहां की एक अदालत में पेश करना था.

 

 

 

 

 

 

 

 

OMG: मुस्लिम शख्स ने पहचान छिपाकर कर ली हिंदू लड़की से शादी, फिर…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

बता दें, अधिकारी ने एक चैनल से बातचीत में कहा, ‘अधिकारियों को महिला को अदालत में पेश करने का निर्देश दिया गया था. वे सिर्फ अपने कर्तव्य का निवर्हन कर रहे थे. मुझे उनके द्वारा बल प्रयोग किए जाने की जानकारी नहीं है. लड़की ने अदालत को बताया कि वह दूल्हे के साथ जाना चाहती है और वह उसके साथ चली गई.’ उन्होंने कहा कि वह इस बात की जांच करेंगे कि इसमें शामिल अधिकारियों ने बल प्रयोग किया था या नहीं.

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Scroll to Top