mediadarshan

नवविवाहित प्रेमिका के ससुराल भाई बनकर पहुंचा प्रेमी, पकड़े जाने पर लोगों ने की जमकर धुनाई

पटना डेस्क: प्रेम प्रसंग का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। प्रेमिका की शादी होने के बाद उसका प्रेमी उसके साथ ही ससुराल पहुंच गया। वहां दूल्हे और उसके परिजनों ने प्रेमी को पकड़ लिया। पकड़ने के बाद दूल्हे और उसके परिवार के लोगों ने जब उससे पूछताछ किया तो उसने बताया कि वह दुल्हन का चचेरा भाई है। हालांकि जब दुल्हन से पूछताछ हुई तो दुल्हन पहले चुप्पी साधे रहे बाद में उसे पहचानने से इंकार कर दी उसके बाद सच्चाई सामने आई।

बिहार: जीजा ने साले को बंधक बनाकर बहन से जबरन कराई शादी, फिर हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा

वहीं, गुस्साए लोगों ने प्रेमी की जमकर पिटाई की पिटाई करने के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और प्रेमी को पकड़कर थाने ले आई, वहीं दूल्हे पक्ष के लोगों ने दुल्हन को रखने से इंकार कर दिया हालांकि बाद में पुलिस और संभ्रांत लोगों के हस्तक्षेप के बाद दूल्हा पक्ष दुल्हन को रखने के लिए तैयार हुआ।

शादी के मंडप में लाल जोड़े में सजी दुल्हन दूल्हे का करती रही इंतजार, नहीं आई बारात

दरअसल, यह पूरा मामला बलिया जनपद के उभांव थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव का रहने वाली एक युवती की शादी शनिवार को धूमधाम से संपन्न हुई। शादी संपन्न हो जाने के बाद सोमवार को दुल्हन का प्रेमी उसके ससुराल पहुंच गया। ससुराल पहुंचकर वह दुल्हन से बातचीत कर रहा था इसी बीच दूल्हे और उसके परिवार वालों को शक हुआ। उसके बाद लोगों ने उसको पकड़ लिया और उससे पूछताछ किया तो उसने बताया कि वह दुल्हन का चेहरा भाई है। दूल्हे और उसके परिवार वालों ने जब दुल्हन से उसके बारे में पूछताछ किया तो दुल्हन चुप्पी साध ली। दुल्हन के चुप्पी साधने के बाद लोग आक्रोशित हो गए उसकी पिटाई करने लगे।

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Scroll to Top