mediadarshan

सीएम नीतीश को हराने के लिए बीजेपी ने बनाया खास प्लान, लोकसभा चुनाव से पहले बढ़ी JDU-RJD की मुश्किलें

पटना डेस्क: सीएम नीतीश कुमार की मुश्किलें बढ़ गई हैं, क्योंकि बीजेपी ने उन्हें हराने का खास प्लान बनाया है। आरजेडी कोटे से महागठबंधन की सरकार में शिक्षा मंत्री बने प्रो. चंद्रशेखर के बड़े भाई रामचंद्र प्रसाद यादव शुक्रवार को बीजेपी में शामिल हो गए। बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद रामचंद्र यादव ने बड़ी बात कह दी है। उन्होंने कहा है कि अगर पार्टी उन्हें मधेपुरा से चुनाव लड़ने के लिए कहेगी तो वे अपने छोटे भाई चंद्रशेखर के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरने को तैयार हैं।

बिहार में 54 साल के दिव्यांग दूल्हे ने विधवा दुल्हन के साथ लिए सात फेरे, जानिए पूरा मामला

दरअसल, बीजेपी की तरफ से पटना के बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कृषि मंत्री चंद्रशेखर के बड़े भाई रामचंद्र प्रसाद यादव ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने उन्हें सदस्यता दिलाई। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा और बीजेपी सांसद सुशील मोदी समेत अन्य बीजेपी नेता मौजूद रहे। इससे पहले 24 जून को चंद्रशेखर के बड़े भाई रिटायर्ड प्रोफेसर रामचंद्र प्रसाद यादव जेपी नड्डा के समक्ष बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करने वाले थे लेकिन उस वक्त जेपी नड्डा का कार्यक्रम एन वक्त पर रद्द हो गया था, जिससे वे बीजेपी की सदस्यता ग्रहण नहीं कर सके थे।

पड़ोसी के प्यार में पागल थी पत्नी, पकड़ी गई तो बोली उसके बिना मर जाऊंगी, फिर पति ने करवाई दोनों की शादी

बता दें, प्रोफेसर रामचंद्र प्रसाद यादव ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद बड़ी बात कह दी। मधेपुरा से अपने छोटे भाई चंद्रशेखर के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अगर पार्टी उन्हें चुनाव लड़ने का मौका देती है तो वे जरूर लड़ेंगे। वहीं चंद्रशेखर द्वारा रामचरितमानस को लेकर विवादित बयान देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसका जवाब चंद्रशेखर ही दे सकते हैं कि आखिर वे ऐसा क्यों कर रहे हैं।

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Scroll to Top