mediadarshan

बिहार: दूल्हा टॉयलेट का बोलकर शादी के मंडप से भागा, मनाया तो कुएं में लगा दी छलांग

पटना डेस्क: एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां दूल्हा अपने ही शादी से अचानक गायब हो गया और जब उसे मनाने की कोशिश की गई तो वह कुएं में कूद पड़ा और उसे जब शादी के लिए जबरदस्ती ले जाया गया तो उसने शादी करने से मना कर दिया। जिसके बाद अब वधू पक्ष के लोगों ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है और लड़के वालों पर दहेज लेने का आरोप लगाया है।

 

 

बिहार: दारोगा की वर्दी में प्रेमी पर रौब जमाती थी महिला, बॉयफ्रेंड ने की पुलिस से शिकायत, फिर..

 

 

 

दरअसल, पूरा मामला उत्तर प्रदेश का है। जहां 2 दिन पहले दूल्हा बाजे गाजे के साथ बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा था। यहां पर घर वालों ने बारातियों का भव्य स्वागत किया था। जयमाल की रस्म भी पूरी हो गई थी और अब फेरों की बारी थी। इस बीच अचानक दूल्हा टॉयलेट का कहकर बाहर गया और गायब हो गया। जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटा तो घर वालों ने उसे काफी ढूंढा। लेकिन वह नहीं मिला। फिर पता चला कि वह मंडप छोड़कर भाग गया है और उसे शादी नहीं करनी है।।

 

 

Bihar Board Inter Result: छात्र-छात्राओं के लिए जरूरी ख़बर, बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा परिणाम को लेकर नया अपडेट जारी!

 

 

 

हालांकि, लड़का और लड़की पक्ष के बीच में दहेज का लेन-देन हो चुका था। जिस वजह से लड़के वालों ने लड़की वालों को यकीन दिलाया कि वह जल्द ही युवक को लेकर आएंगे। फिर भी लड़की वालों ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करा दी। जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी तो पुलिस ने युवक को उसके घर से दबोच लिया। लेकिन युवक अपनी जिद पर अड़ा रहा कि वह उस लड़की से शादी नहीं करेगा। ऐसा कहते ही वह कुएं में कूद पड़ा। जिसके बाद पुलिस ने उसे कुएं से बाहर निकाला और उससे इसकी वजह जाननी चाही तो उसने कुछ भी बोलने से मना कर दिया। उसका कहना था कि उसे उस लड़की से शादी नहीं करनी है।

 

 

बिहार: बहन की लव स्टोरी में हीरो बना भाई, परिवार के खिलाफ जाकर प्रेमी से कराई शादी!

 

 

 

वही लड़की पक्ष वालों का कहना है कि शादी अगर नहीं करनी है, तो ना करें। लेकिन, दहेज में जो भी सामान और नगद दिए गए हैं, वह सारे सामान वापस कर दिए जाएं। वैसे पुलिस इस मामले में दोनों पक्षों को मनाने की काफी कोशिश कर रही है, लेकिन कोई कुछ सुनने के लिए तैयार नहीं है।

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Scroll to Top