mediadarshan

Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों की बंपर बहाली, BPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन, जानिए 5 महत्वपूर्ण जानकारियां

Bihar Teacher News: शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है, जहां बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षक भर्ती के नोटिफिकेशन को जारी कर दिया है। जिसके बाद अब अभ्यर्थियों के मन में यही सवाल उठ रहा है कि आखिरकार चयन प्रक्रिया किस प्रकार होगी। प्राइमरी टीचर के लिए जो सिलेबस पहले थे, वही अभी भी है। अगस्त महीने में परीक्षा होगी और दिसंबर तक रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। संभव हुआ तो साल के अंत तक जॉइनिंग करा दी जाएगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

Success Story: किसान का बेटा तीसरे प्रयास में बना IAS, इंजीनियरिंग की नौकरी छोड़ शुरू की थी UPSC की तैयारी

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

बिहार में शिक्षकों की बंपर बहाली से जुड़े विज्ञापन को BPSC ने जारी कर दिया है। इसमें सैलरी से लेकर सिलेबस तक की जानकारी दी गई है। शिक्षक अभ्यर्थी बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट https://www.bpsc.bih.nic.in/ पर जाकर विज्ञापन को डाउनलोड या पढ़ सकते हैं। बिहार लोक सेवा आयोग ने 1 लाख 70 हजार 461 शिक्षकों की नियुक्ति से संबंधित विज्ञापन मंगलवार को जारी किया। शिक्षक नियुक्ति परीक्षा के लिए 15 जून से 12 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन लिया जाएगा।

UPSC Aspirants Success Story: हादसे में कटे दोनों पैर, फिर भी नहीं मानी हार, अब बनेंगे IAS ऑफिसर

Bihar Teacher News: वहीं, बिहार शिक्षक नियुक्ति के लिए परीक्षा अगस्त महीने के 19, 20, 26 और 27 तारीख को होगी। क्वेश्चन पेपर एससीईआरटी और एनसीईआरटी आधारित होगा। प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक को एससीईआरटी के सिलेबस पर आधारित पुस्तकों को पढ़ाना होता है। बिहार के विद्यालयों में 9वीं से 12वीं तक की कक्षाओं का सिलेबस मूल रूप से एनसीईआरटी के सिलेबस पर आधारित है, लिहाजा माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक नियुक्ति के लिए एनसीईआरटी के सिलेबस पर आधारित प्रश्न ही पूछे जाएंगे।

शादी के बाद बिदाई को लेकर मचा बवाल, चेन-अंगूठी नहीं मिलने से नाराज हुआ दूल्हा

इसी के साथ क्वालीफाइंग भाषा का एक सामान्य प्रश्न पत्र होगा। ये सभी श्रेणी के शिक्षकों के लिए अनिवार्य होगा, जिसमें क्वालीफाइंग अंक लाना हर अभ्यर्थी के लिए जरूरी होगा। 100 अंकों का ये प्रश्नपत्र दो भागों में बंटा होगा। पहले में 25 नंबर की अंग्रेजी की परीक्षा होगी, जो हर किसी के लिए अनिवार्य होगी। इसमें एक-एक अंकों के 25 प्रश्न पूछे जाएंगे।क्वालीफाइंग भाषा प्रश्न पत्र के दूसरे भाग में हिदीं, उर्दू या बांग्ला तीनों में से किसी भी एक भाषा को चुन सकते हैं। इसमें एक-एक नंबर के 75 प्रश्न होंगे और दोनों भाग मिलाकर कम से कम 30 नंबर लाना होगा। इससे अधिक अंक लाने पर भी वो मेधा सूची का आधार नहीं बनेगा। इसके लिए 2 घंटा मिलेगा और निगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

बता दें, स्पेशल पेपर प्राथमिक विद्यालय (सामान्य अध्ययन) में 120 प्रश्न होंगे। जिनमें हर प्रश्न के लिए एक अंक निर्धारित होगा। इनमें 80 प्रश्न तथ्यात्मक ज्ञान पर आधारित होंगे। जिनमें प्राथमिक गणित, सामान्य विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, भूगोल और पर्यावरण शामिल होंगे। जबकि 40 प्रश्न बुद्धिमता परीक्षण (रीजनिंग) और सामान्य जागरूकता से संबंधित होंगे। इसके लिए दो घंटे का समय मिलेगा और निगेटिव मार्किंग नहीं है। माध्यमिक विद्यालय (विषय और सामान्य अध्ययन) में एक संयुक्त प्रश्न पत्र होगा। इसमें कुल 120 प्रश्न होंगे, जिनमें हर एक के लिए एक नंबर मिलेगा। इनमें 80 प्रश्न अभ्यर्थियों के चुने गए विषय पर आधारित होंगे। जबकि 40 प्रश्न सामान्य अध्ययन से संबंधित होंगे। इसके लिए दो घंटे का समय दिया जाएगा और निगेटिव मार्किंग होगी।

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Scroll to Top