mediadarshan

बिहार: रात में प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, ग्रामीणों ने करवा दी शादी

बिहार से एक बेहद अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां एक प्रेमी और प्रेमिका की जबरदस्ती शादी कराई गई है। दरअसल वैलेंटाइन डे के दिन प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए देर रात उसके घर पहुंचा था। जैसे ही घर वालों ने दोनों को एक साथ देखा तो वह हैरान हो गए। जिसके बाद उनकी शादी कराई गई।

एक रिपोर्ट के अनुसार पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों में से किसी ने भी केस दर्ज नहीं कराया है। युवक और युवती एक ही समाज के हैं। दोनों पक्षों की रजामंदी के बाद उनकी शादी करा दी गई है। घटना बिहार के नालंदा जिले के गांव की है। पूरा मामला राजधानी पटना के सैदपुर गांव का है।जहां 25 साल के युवक का 22 साल की युवती के साथ पिछले काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

बता दें, सोमवार की रात को जब दोनों एक साथ मौजूद थे, तो उन दोनों को ग्रामीणों ने देख लिया। इसके बाद उन्हें पकड़कर साथ में ले गए। प्रेमी और प्रेमिका के परिवारवालों को बुलाया गया और मामले से अवगत कराया गया। इसके बाद परिवार के रजामंदी से दोनों की शादी कराई गई और लड़की अपने प्रेमी के साथ उसके घर चली गई।

 

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Scroll to Top