mediadarshan

Bihar Government School: बिहार के स्कूलों को लेकर आई नई ख़बर, सरकार ने जारी किया दिशा निर्देश!

Bihar Government School: बिहार के स्कूलों को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां सरकार ने एक नया आदेश किया है। जो बच्चों के अभिभावकों के लिए जानना जरुरी है।पटना जिले में प्री से लेकर 12वीं तक के सभी सरकारी व निजी स्कूल 18 जून तक बंद रहेंगे. इसे लेकर डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि अधिक तापमान व विशेष रूप से दोपहर के समय पड़ रहे भीषण गर्मी के कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना को देखते हुए स्कूलों को बंद किया गया है.

Latest Sariya Prices: बिहार में मकान बनवाना चाहते हैं तो तुरंत शुरू करवा दें निर्माण गिर गए सरिया के दाम

वहीं भागलपुर में कड़ी धूप व गर्मी को लेकर सेंट टेरेसा स्कूल अब 15 जून से खुलेगा. इसे लेकर स्कूल प्रबंधन ने बच्चों के अभिभावकों को मैसेज किया है. स्कूल से मैसेज आने से बच्चों के अभिभावकों ने राहत की सांस ली है. वहीं, सेंट जोसेफ स्कूल ने नर्सरी से क्लास एक तक केवल सोमवार को बंद रखा. क्लास दो से लेकर 12वीं कक्षा तक खुल जायेगा, जबकि माउंट असीसि व कार्मेल स्कूल 14 जून से खुलेगा. आनंदराम ढांढनियां, सरस्वती विद्या मंदिर व डीएवी स्कूल 19 जून को खुलेंगे, जबकि सरकारी स्कूल में 22 जून तक गर्मी छुट्टी है. इसको लेकर स्कूल की छुट्टी को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा विभाग या जिला प्रशासन की ओर से अब तक कोई पत्र जारी नहीं की गयी है.

Bihar Monsoon: बिहारवासियों को गर्मी से मिलेगी राहत, 17 जिलों में येलो अलर्ट जारी

बता दें, पटना में रविवार शाम को मौसम का मिजाज बदला और शहर के कई इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश हुई. इसके कारण उन इलाकों में गर्मी से परेशान लोगों को थोड़ी राहत मिली. वैसे तेज धूप और उमस से पटना के लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है. रविवार को दिन की शुरुआत तेज धूप से हुई और दोपहर बाद उमस ने भी परेशान किया. शाम को शहर के कई इलाकों मसलन कंकड़बाग, रामनगरी, राजीव नगर, पटना सिटी आदि में तेज हवा के साथ लगभग 10 एमएम तक बारिश रिकॉर्ड की गयी. बारिश के बाद उन क्षेत्रों के लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली, लेकिन शहर के अधिकांश इलाकों में रात में गर्म हवाएं और उमस से लोगों को राहत नहीं मिल सकी.

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Scroll to Top