mediadarshan

बिहार में टला बड़ा रेल हादसा : टूटे पहिए के साथ दौड़ती रही एक्सप्रेस ट्रेन, यात्रियों में मचा हड़कंप

पटना डेस्क: जयनगर से लोकमान्य टर्मिनल जाने वाली पवन एक्सप्रेस बड़े हादसे से बाल-बाल बची. सोनपुर रेल मंडल के हाजीपुर-मुजफ्फरपुर रेल खंड स्थित भगवानपुर स्टेशन पर पवन एक्सप्रेस का एक चक्का टूट गया इस दौरान स्टेशन पर अफरातफरी मच गई।

बिहार में नई शिक्षक नियमावली का विरोध करना पड़ेगा भारी, शिक्षा विभाग ने जारी कियासख्त आदेश

ट्रेन में सवारी यात्रियों की सूचना पर गार्ड एवं ड्राइवर ने आकर देखा तो चक्का के निकट का हैंगर टूटा हुआ था। पवन एक्सप्रेस काफी देर तक भगवानपुर स्टेशन पर खड़ी रही.टूटी पटरियों के साथ एक्सप्रेस ट्रेन कई किलोमीटर तक रेल ट्रैक पर दौड़ती रही

यह हादसा यात्रियों की जागरूकता की वजह से हुई है.तेज आवाज की वजह से ट्रेन के देख यात्रियों को आशंका हुई तो चेन खींचकर ट्रेन को रोका …. पता चला कि ट्रेन की एक बोगी का पहिया टूटा हुआ था। यात्रियों ने बताया कि जयनगर से खुलने के थोड़ी देर बाद ही ट्रेन में तेज आवाज आनी शुरू हो गई थी … और ट्रेन हिचकोले खा रही थी यात्रियों को लगा कि शायद ट्रेन में कोई तकनीकी खराबी हो गई जिसे रेलवे के कर्मचारी ठीक कर लेंगे।

वहीं, जब ट्रेन लगातार दौड़ती रही और ट्रेन की बोगी से तेज आवाज आती रही तो घबराये यात्रियों ने मुजफ्फरपुर से ट्रेन के खुलने के बाद चेन खींचना शुरू कर दिया और ट्रेन भगवानपुर स्टेशन के पास खड़ी हो गई.खड़ी ट्रेन की जब जांच की गई तो ट्रेन की एक बोगी का पहिया बुरी तरीके से टूटा हुआ नजर आया.टूटे पहियों पर दौड़ते ट्रेन की खबर मिली तो रेल महकमे में हड़कंप मचा और रेलवे अधिकारियों और तकनीकी कर्मचारियों की टीम भागी भागी पहुंची।

लव मैरिज करके घर आई थी बहू, शादी के बाद सामने आया रोंगटे खड़ी कर देने वाला मामला!

भगवानपुर स्टेशन पर काफी देर तक गाड़ी खड़ी रही.सी बीच कर्मचारी मरम्मत का काम कर रहे थे पर उसमें सफलता नहीं मिलने पर नई बोगी मंगवाई गई और यात्रियों को उसमें बोगी में बिठाया गया.इस दौरान ट्रेन से यात्रा कर रहे यात्री खासे गुस्से में नजर आए और लोगों में दहशत दिखा.जानकारी मिली कि पवन एक्सप्रेस के S 11 बोगी की एक पटरी टूटी हुई थी जिसकी वजह से ट्रेन के चलने के साथ जोरदार आवाज हो रही थी और ट्रेन हिचकोले खा रहा था.लगातार रेल हादसों की खबर से घबराए यात्रियों ने ट्रेन रोकी जिससे यह बड़ा रेल हादसा टला

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Scroll to Top