mediadarshan

बड़ी ख़बर: बिहार के बड़े नेता का काफिला देर रात हुआ भीषण हादसे का शिकार, कार के उड़े परखच्चे, कई नेता घायल

बिहार से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव की गाड़ी सोमवार को भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। यह हादसा इतना ज्यादा खतरनाक था कि गाड़ी के परखच्चे तक उड़ गए थे। गाड़ी का अगला भाग कबाड़ में तब्दील हो गया था।

वहीं, इस भीषण हादसे में किसी तरह पप्पू यादव बाल-बाल बच गए। हालांकि, उनके काफिले के साथ चल रहे कई नेता गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है।

ये हादसा आरा और बक्सर के बीच ब्रह्मपुर फोरलेन पर सोमवार देर रात हुआ था। पप्पू यादव सारण जिले से लौट रहे थे। वह मुबारकपुर कांड में पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे थे। लौटते समय आरा-बक्सर के बीच ब्रह्मपुर फोरलेन पर देर रात उनके काफिले का भीषण एक्सीडेंट हो गया।

इसी के साथ हादसा ओवरटेक कर रहे एक ट्रक की वजह से हुआ है। ट्रक के ओवरटेक करने के कारण ही कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं. इस हादसे में पप्पू यादव की सुरक्षा में तैनात कई जवान भी बुरी तरह घायल हुए हैं।

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Scroll to Top