mediadarshan

अतीक के नाबालिग बेटे भी आए लपेटे में, उमेश पाल शूटआउट केस में बड़ा अपडेट!

पटना डेस्क: एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां उमेश पाल शूटआउट केस में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. इस केस में अतीक अहमद के नाबालिग बेटों के नाम भी शामिल किए गए हैं. विवेचना में सामने आए साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने केस डायरी में दोनों के नाम का उल्लेख किया है.

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

बिहार: बजरंगी की हो गई नैना खातून, प्रेमी युगल ने कोर्ट में रचाई शादी

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

पुलिस सूत्रों के मुताबिक उमेश पाल शूटआउट केस में अतीक के नाबालिग बेटों की इंट्री हो गई है. पहली बार वकील खान सौलत हनीफ के बयान और उसके फोन की जांच में बेटों का नाम आया है. उमेश पाल हत्याकांड की साजिश में फेसटाइम आईडी का इस्तेमाल हुआ था. इसमें एक आईडी thakur008@icloud.com का प्रयोग किया गया. अतीक के दोनों नाबालिग बेटों में से एक बेटे की यह आईडी बताई जा रही है.

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

बिहार: घरवाली और बाहरवाली के चक्कर में फंसा पति, पुलिस ने हवालात में दो बच्चों के पिता की निकाली हवा

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

विवेचना के दौरान कई अन्य बातें भी सामने आई हैं. पुलिस सूत्रों का दावा है कि उमेश पाल की हत्या की खबर टीवी में देखकर अतीक के एक नाबालिग बेटे ने जश्न मनाया था. पुलिस ने इन्हीं तथ्यों के आधार पर केस डायरी में दोनों नाबालिग बेटों का नाम शामिल किया है. एसीपी धूमनगंज वरुण कुमार के मुताबिक मामले की विवेचना चल रही है. साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

दवा लेकर बीमार प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, फिर परिजनों ने करवा दी शादी

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

हालांकि, अतीक के बड़े बेटे उमर और दूसरे बेटे अली अहमद का नाम पहले ही उमेश पाल शूटआउट केस में शामिल किया जा चुका है. उमर और अली को भी आरोपी बनाए जाने की तैयारी है. उमर लखनऊ और अली नैनी जेल में बंद है. शूटआउट केस में अब तक 9 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल हो चुकी है. 26 मई को सदाकत खान के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई थी. दूसरी चार्जशीट 17 जून को अतीक के बहनोई डॉक्टर अखलाक और वकील खान सौलत हनीफ समेत आठ लोगों के खिलाफ दाखिल की गई थी. अब तक इस मामले में कुल 9 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है.

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Scroll to Top