रविवार, 18 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •   नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •  

 रात्रि में रासलीला देखने के लिए हजारों की संख्या में पहुंच रहे हैं श्रद्धालु।

दावथ (रोहतास) — दावथ प्रखण्ड  के बिठवा  मे 9 दिवसीय  रूद्र महायज्ञ सह शिव प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के चौथे दिन सोमवार को यज्ञ मंडप की परिक्रमा के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। संत प्रपना जीयर स्वामी जी महाराज का होगा पदार्पण। शहर के

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
6 जून 2022, 04:56 PM IST (6 जून 2022) अपडेट: 18 अक्टूबर 2026, 12:16 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
दावथ (रोहतास) — दावथ प्रखण्ड  के बिठवा  मे 9 दिवसीय  रूद्र महायज्ञ सह शिव प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के चौथे दिन सोमवार को यज्ञ मंडप की परिक्रमा के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। संत प्रपना जीयर स्वामी जी महाराज का होगा पदार्पण। शहर के आसपास क्षेत्र के सुदूरवर्ती गांव के महिला-पुरुष सुबह से ही परिक्रमा एवं पूजा अर्चना किए। इस दौरान ओम नम: शिवाय, बोलबम के उद्घोषों व मंदिरों की घंटियों की ध्वनि से पूरा क्षेत्र गुंजायमान होते रहा। यज्ञ मंडप की परिक्रम के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे रहे है। आचार्य रामजी तिवारी, बृज किशोर पांडेय, जगदीश नारायण दुबे, अरुण पांडेय, मिथिलेश दुबे, बृजेंद्र पांडे , विशाल तिवारी, शिवेंद्र  दुबे, रोहित तिवारी, आदर्श तिवारी, कौशलेश मिश्रा, शिवजी तिवारी,द्वारा वैदिक मंत्रोंच्चारण की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो रहा है।  सुबह 3 बजे से रात्रि 10 बजे  बजे तक परिक्रमा के लिए श्रद्धालु महिला, पुरुष तथा बच्चे परिक्रमा में भाग ले रहे हैं। कई पुरुष और महिला भक्त 12 घंटे तो कोई 24 घंटे यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर रहा है। आचार्य रामजी तिवारी ने बताया कि यज्ञ से विश्व का कल्याण होता है। इसलिए समय-समय पर  कल्याण के लिए महायज्ञ जरूरी है। यज्ञ मंडप में 14आचार्यों द्वारा पूजा अर्चना, हवन आदि का संचालन किया जा रहा है।  श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए कमेटी के सदस्य पूरी तरह मुस्तैद  है।यज्ञ के दौरान सायं काल में विनोद व्यास  एवं अयोध्या से आए आराधना शास्त्री  का प्रवचन हो रहा है । वृंदावन से आए कलाकारों के द्वारा रात्रि में रासलीला का आयोजन किया जा रहा है। हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर प्रवचन श्रवण कर रहे है। रासलीला  के कलाकारों के कृत दृश्यों से भावविभोर हो रहे है।
हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.
यज्ञ की पूर्णाहुति 11 जून को होगी।इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा।