रविवार, 18 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •   नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •  

रोहतास: डेहरी के एडीईएन सुमन को मिलेगा 67वें क्षेत्रीय रेल पुरस्कार

रोहतास: पूर्व मध्य रेल के 67वें क्षेत्रीय रेल पुरस्कार के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के एक मात्र भारतीय रेल इंजीनियरिंग सेवा के तेजतर्रार युवा अधिकारी व डेहरी ऑन सोन सहायक मंडल अभियंता सुमन कुमार के नाम की घोषणा हुई है. इस प्रतिष्ठ

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
26 अप्रैल 2022, 03:33 PM IST (26 अप्रैल 2022) अपडेट: 2 अक्टूबर 2026, 06:29 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

रोहतास: पूर्व मध्य रेल के 67वें क्षेत्रीय रेल पुरस्कार के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के एक मात्र भारतीय रेल इंजीनियरिंग सेवा के तेजतर्रार युवा अधिकारी व डेहरी ऑन सोन सहायक मंडल अभियंता सुमन कुमार के नाम की घोषणा हुई है. इस प्रतिष्ठित पुरस्कार की घोषणा होते ही डेहरीऑन सोन स्थित उनके कार्यकाल में पहुंच कई विभागों के इंजीनियर, डॉक्टर, इंस्पेक्टर, यूनियन के नेता और रेलकर्मीयों ने उन्हें बधाई दी.(रोहतास: डेहरी के एडीईएन)

पटना: पावर स्टार के भाई रितिक सिंह का गाना “कईसन ह चीज़” रिलीज, गाने में रितिक में दिखी पवन सिंह की झलक

2018 बैंच के आईआरईएस सुमन कुमार अपने अधीनस्थ रेलकर्मीयों के लिए हमेशा से प्रेरक रहे हैं. कठिन परिश्रम, समयबद्धता और अनुशासन पंसद सुमन कुमार कड़क अधिकारी के तौर पर जाने जाते हैं पर रेलकर्मीयों के कल्याणार्थ हमेशा तत्पर रहते हैं और रेलहित में दंडित रेलकर्मीयों को माफ करने से भी गुरेज नही करते ताकि उन्हें सुधरने का मौका मिलें. (रोहतास: डेहरी के एडीईएन)

एडीईएन सुमन कुमार ने कठिन परिश्रम और सटीक कार्य योजना तथा समन्वय के बल पर भारतीय रेल के सबसे व्यस्ततम रेलखंड पर स्थित कुम्हुअ तथा शिवसागर स्टेशन के बीच मात्र 6 घंटे में ब्रिटिश कालीन 120 वर्ष पुरानी जर्जर लघु रेलपुल को तोड़कर नये लघु पुल का निर्माण कराया था, जिससे ईस्‍ट इंडिया रेलवे कंपनी की कुछ ईटें भी प्राप्त हुई थी और चौतरफा रेलवे के इस कामयाबी को लोगों ने सराहा था. सुमन कुमार ने  सासाराम, अनुग्रह नारायण रोड स्टेशन की सौंदर्यीकरण को मूर्त रूप दे चुके हैं और फिलहाल वे सीमित संसाधनों के बीच डेहरीऑन सोन स्टेशन का भी सौंदर्यीकरण हेतू प्रयासरत हैं.