रविवार, 18 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •   नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •  

Rahul Gandhi: राहुल गांधी को बहुत बड़ा झटका, ‘मोदी सरनेम ‘ केस में दोषी करार, कांग्रेस नेता की जाएगी लोकसभा सदस्यता?

Rahul Gandhi: आज बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां राहुल गांधी की तरफ से साल 2019 में मोदी सरनेम को लेकर की गई विवादित टिप्पणी के बाद आज सूरत के कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया और राहुल गांधी को 2 साल की सजा हुई है। हालांकि उन्हें जमानत मिल गई है। ल

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
23 मार्च 2023, 01:34 PM IST (23 मार्च 2023) अपडेट: 17 अक्टूबर 2026, 11:04 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

Rahul Gandhi: आज बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां राहुल गांधी की तरफ से साल 2019 में मोदी सरनेम को लेकर की गई विवादित टिप्पणी के बाद आज सूरत के कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया और राहुल गांधी को 2 साल की सजा हुई है। हालांकि उन्हें जमानत मिल गई है। लेकिन अब खबर आ रही है कि उनके सांसद की सदस्यता भी जा सकती है। अब इस मामले पर कांग्रेस के कई नेताओं ने बड़ा बयान दिया है।

Bihar: सदन में गरजे डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, BJP पर लगाया गाली देने का आरोप!

राहुल गांधी ने महात्मा गांधी की बात को कोट करते हुए लिखा, मेरा धर्म सत्य और अहिंसा पर आधारित है। सत्य मेरा भगवान है, अहिंसा उसे पाने का साधन। वहीं, कांग्रेस के राष्ट्रीय मल्लिकार्जुन खरगे ने अदालत के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें जमानत मिल गई है। हम शुरू से जानते हैं कि वे जज बदलते रहे। हम कानून और न्यायपालिका में भरोसा रखते हैं और हम कानून के मुताबिक इसके खिलाफ लड़ेंगे।

Rahul Gandhi: देखिए मामला

बता दें, कांग्रेस महासचिव और राहुल की बहन प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने ट्वीट में प्रतिक्रिया देते हुए कहा, डरी हुई सत्ता की पूरी मशीनरी साम, दाम, दंड, भेद लगाकर राहुल गांधी की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है। मेरे भाई न कभी डरे हैं, न कभी डरेंगे। सच बोलते हुए जिये हैं, सच बोलते रहेंगे। देश के लोगों की आवाज उठाते रहेंगे। सच्चाई की ताकत व करोड़ों देशवासियों का प्यार उनके साथ है।

सगे भाई से शादी कर अपने ही पिता की बहू बन गई बेटी, सालों बाद मामले का हुआ खुलासा

हम आपको बता दें, वायनाड से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साल 2019 के आम चुनाव में कर्नाटक के कोलार में एक जनसभा की थी. यहां उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर निशाना साधा. इस दौरान उन्होंने कहा था, “क्यों सभी चोरों का समान उपनाम (सरनेम) मोदी ही होता है?” राहुल गांधी के इस बयान के बाद खूब बवाल हुआ था।