रविवार, 18 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •   नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •  

चंदौली: बिजली विभाग की मनमानी से उपभोक्ताओं में आक्रोश अधिकारी कर रहे मनमानी

सकलडीहा। इस वक्त सकलडीहा तहसील में बिजली विभाग के विजिलेंस टीम की हनक से जहां सभी बिजली भोक्ताओ में हड़कंप मची हुई है वही बिजली विभाग के अधिकारियों की मनमानी भी सामने नजर आ रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सकलडीहा बाजार में लगभग कई दुकानदा

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
26 जुलाई 2022, 05:49 PM IST (26 जुलाई 2022) अपडेट: 18 अक्टूबर 2026, 12:19 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

सकलडीहा। इस वक्त सकलडीहा तहसील में बिजली विभाग के विजिलेंस टीम की हनक से जहां सभी बिजली भोक्ताओ में हड़कंप मची हुई है वही बिजली विभाग के अधिकारियों की मनमानी भी सामने नजर आ रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सकलडीहा बाजार में लगभग कई दुकानदारों के यहां इस समय एक नोटिस डाक के माध्यम से पहुंचाई जा रही है जिसमें बिजली विभाग द्वारा अधिकांश दुकानदारों के यहां एक लाख से ऊपर का बकाया दर्शाया जा रहा है जबकि उपभोक्ता प्रतिमाह अपने बिल का भुगतान भी कर रहा है। वही दो ऊपभोक्ताओ का बिल भी सामने आया जिनका प्रतिमाह बिल लगभग 700 से ₹800 आता है जो हर मांह अपना बिल भी भुगतान करते हैं|(चंदौली: बिजली विभाग की)

Read Also: रोहतास: माँ काली के मंदिर के ताला तोड़ कर अज्ञात चोरों ने चुरा ले भागे माता का आभूषण

इन सब के बावजूद उन लोगों के यहां ₹167468 का बकाया बिल का रसीद बिजली विभाग द्वारा भेज दी गई है। जहां xcnऑफिस पर जाने पर वहां मौजूद अधिकारी बड़े साहब से मिलने की बातें कर रहे हैं वहीं उपभोक्ता बिजली विभाग के कार्यालय का चक्कर लगाकर थक जा रहे है। जब उपभोक्ताओं से इस विषय में चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि हम लोग हर माह बिजली का बिल जमा करते हैं इसके बावजूद भी हम लोगों के यहां इतनी बड़ी बकाए की रसीद आ गई जबकि हम लोगों ने बिजली विभाग के कर्मचारियों के कहने के मुताबिक 1 किलो वाट की जगह 2 किलो वाट का कनेक्शन भी ले रखा है इन सबके बावजूद इस प्रकार की करवाई कहीं ना कहीं विभागीय अधिकारियों की घोर लापरवाही दर्शाती है हम लोगों के खिलाफ बिजली विभाग द्वारा यह घोर अन्याय है।(चंदौली: बिजली विभाग की)

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.