रविवार, 18 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •   नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •  

 बिजली बिल नहीं जमा करने पर कई गांवों की सामूहिक बिजली कटने की नौबत

भोजपुरl भोजपुर जिले के सहार प्रखंड अंतर्गत सभी गांव में अब तो बिजली की सुविधा सभी उपभोक्ताओं को नियमित मिल रही है। इसके बावजूद भी कई गांव में अधिकतर उपभोक्ता बिजली बिल जमा करने में कोताही कर रहे हैं। बिजली विभाग के जेई रवि रंजन कुमार ने बता

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
30 मार्च 2022, 11:42 AM IST (30 मार्च 2022) अपडेट: 17 अक्टूबर 2026, 11:25 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
भोजपुरl भोजपुर जिले के सहार प्रखंड अंतर्गत सभी गांव में अब तो बिजली की सुविधा सभी उपभोक्ताओं को नियमित मिल रही है। इसके बावजूद भी कई गांव में अधिकतर उपभोक्ता बिजली बिल जमा करने में कोताही कर रहे हैं। बिजली विभाग के जेई रवि रंजन कुमार ने बताया कि बिल जमा नहीं करने वाले गांव की बिजली काट दी जाएगी। बार-बार नोटिस दिए जाने के बाद भी बिल नहीं दिया जा रहा है। बिजली विभाग की ओर से शहर के ऐसे दर्जनों गांवों को चिन्हित किया जा रहा है जहां पर अधिकतर भोक्ता बिल नहीं जमा कर रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जल्दी करीब आधा दर्जन से अधिक गांवों के उपभोक्ता बिल नहीं जमा कर रहे हैं। इन गांव के अधिकतर उपभोक्ता बराबर बिल के लिए मांग करने पर भी जमा नहीं किया जा रहा है। बिजली बिल नहीं जमा करने वाले उपभोक्ता में हड़कंप मचा हुआ है।प्रखंड में बिजली बिल नहीं जमा करने वाले गांवों में कोरन डिहरी, मथुरापुर, धौंरी, खड़ांव चतुर्भुज,हरखू टोला, बजरेयां, बंशीडिहरी, गांव की बिजली काटने की तैयारी चल रही है। जेई रवि रंजन कुमार ने बताया कि बिजली बिल के अधिकतर राशि बकाया रहने वाले गांव की बिजली पहले पांच पांच घंटे कर धीरे-धीरे काट दी जाएगी। दूसरी तरफ चोरी से बिजली जलाने वालों को भी खैर नहीं है। 31 मार्च तक लगातार छापेमारी है।