mediadarshan

Land for Job Scam: लालू परिवार की बढ़ी मुश्किलें, अब ED ने इन लोगों के संपत्ति का मांगा ब्योरा

Land for Job Scam: बिहार में रेलवे में नौकरी के बदले जमीन लेने के मामले में लालू प्रसाद यादव के परिवार की मुश्किलें दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। ईडी द्वारा लैंड फॉर जॉब्स के मामले में मनी लोन की जांच हो रही हैं।

 

 

 

IPL Dream 11: बिहार में आईपीएल ड्रीम 11 में पैसे जीतकर मजदूर का बेटा बना करोड़पति

 

 

 

 

इस बीच ईडी ने लालू प्रसाद यादव उनके परिवार के सात सदस्यों के आलावा लालू के बेहद करीबी भोला यादव समेत चार कंपनियों की संपत्ति का ब्यौरा मांगा है। ईडी के आदेश पर मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग ने बिहार के सभी जिला अवर निबंधक एवं अवर निबंधकों से लालू परिवार की संपत्ति का ब्योरा उपलब्ध कराने को कहा है।

 

 

 

Land for Job Scam: जानिए ईडी ने क्या कहा 

 

 

 

वहीं, ईडी के आदेश पर विभाग की तरफ से सभी जिलों को इस संबंध में पत्र भेजा गया है। दिल्ली स्थित ईडी के सहायक निदेशक अंकुर तिवारी की तरफ से बिहार सरकार के मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के महानिरीक्षक को पत्र भेजा गया है। लालू परिवार के आलावा जिन चार कंपनियों की संपत्ति का ब्योरा मांगा गया है, उसमें फेयरग्लो होल्डि‍ग्स कंपनी के दो पैन नंबर जारी किए गए हैं। इसमें तीन पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के नाम है। बाकी कंपनी बेटी हेमा और मिसा के नाम पर हैं।

 

 

 

शादीशुदा प्रेमिका को ससुराल से भगा ले गया प्रेमी, फिर सरेआम हुई दोनों की पिटाई

 

 

 

 

हालांकि, ईडी ने अपने बयान में कहा कि लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में ईडी मनी लॉन्ड्रिंग के मामले की जांच कर रही है। जांच में जिन अचल संपत्तियों के बारे में जानकारी मिली है, उन संपत्तियों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई जाए। चार कंपनियों एके इंफोसिस्टम प्राइवेट लिमिटेड, एबी एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड, लारा डिस्ट्रीब्यूटर्स प्राइवेट लिमिटेड और फेयरग्लो होल्डि‍ग्स प्राइवेट लिमिटेड की संपत्ति का ब्योरा मांगा गया है। इसके अलावा जिन भी लोगों के नाम पर केस दर्ज है, उन्हें भी अपनी संपत्ति का ब्यौरा देना होगा। जिसमें लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी लालू की बेटियां मिसा और हेमा समेत लालू के करीबी भोला यादव का भी नाम शामिल है।

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Scroll to Top