mediadarshan

कुशवाहा के बाद सीएम नीतीश के करीबी केसी त्यागी टीम से हुए OUT! दोनों नेताओं में आई दूरी!

पटना डेस्क: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने अपनी एक नई टीम बनाई है। लेकिन, गौर करने वाली बात यह है कि उनके इस नई टीम से उनके खास केसी त्यागी दूर हो चुके हैं। जी हां, नीतीश कुमार की नई टीम में केसी त्यागी का नाम शामिल नहीं है। जिसके बाद लोग दबी आवाज में यही कह रहे हैं कि क्या अब सीएम नीतीश का अपने करीबी दोस्त केसी त्यागी से भी अनबन हो गया है?

 

 

 

Patna Junction Porn Video Viral: पटना रेलवे स्टेशन का अश्लील वीडियो कांड हुआ इंटरनेशनल, एडल्ट फिल्म स्टार्स दे रहे प्रतिक्रिया

 

 

दरअसल, जदयू के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची बीते दिन जारी की। मंगनी लाल मंडल को जदयू का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी ने अपने कई सांसदों व पूर्व सांसदों सहित जलसंसाधन मंत्री संजय झा को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। पूर्व विधायक राजीव रंजन को महासचिव के साथ-साथ प्रवक्ता की जिम्मेवारी दी गयी है। कुल 22 राष्ट्रीय महासचिव व सात सचिव बनाए गए हैं। वहीं, शैलेंद्र कुमार को दिल्ली प्रदेश जदयू का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

 

 

 

 

बिहार: शादी करने के बाद दुल्हन बोली “मैं थक गईं हूं.”, 7 घंटे के अंदर तोड़ी शादी

 

 

 

वहीं, केसी त्यागी का नाम इस लिस्ट में नहीं है, जो चौंकाने वाली बात है। केसी त्यागी को नीतीश कुमार का करीबी माना जाता है। वे जेडीयू के वरिष्ठ महासचिव और राष्ट्रीय प्रवक्ता थे।जेडीयू के 22 राष्ट्रीय महासचिव में रामनाथ ठाकुर, अली अशरफ फातिमी, संजय झा, गिरधारी यादव , संतोष कुमार कुशवाहा , गुलाम रसूल बलियावी , रामसेवक सिंह, चंद्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, दशईं चौधरी,आरपी मंडल, विजय कुमार मांझी, भगवान सिंह कुशवाहा, कहकशां परवीन, रामकुमार शर्मा, राजीव रंजन, धनंजय सिंह,कमर आलम, कपिल हरिश्चंद्र पाटिल, अफाक अहमद खान,सुनील कुमार उर्फ इंजीनियर सुनील,हर्षवर्धन सिंह एवं राज सिंह मान का नाम शामिल है।

 

 

 

बिहार में मुस्लिम लड़की ने हिंदू लड़के से रचाई शादी, वायरल हुई तस्वीरें

 

 

हालांकि, इस लिस्ट को देखकर लोग काफी हैरान हैं। क्योंकि केसी त्यागी वह व्यक्ति हैं। जो हमेशा सीएम नीतीश कुमार के साथ ढाल बनकर खड़े रहते थे। सीएम पर जब भी कोई जुबानी हमला करता था। केसी त्यागी सीएम का बचाव करने के लिए आ जाते थे। अभी तक केसी त्यागी की तरफ से इस मामले पर कोई भी बयान जारी नहीं किया गया है। लेकिन जनता को यह जाने में काफी दिलचस्पी है कि आखिरकार दोनों नेताओं के बीच हुआ क्या है?

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Scroll to Top