mediadarshan

पड़ोसी के प्यार में पड़कर शादीशुदा महिला ने उठाया खौफनाक कदम, अब खानी पड़ी जेल की हवा!

पटना डेस्क: एक नाजायज प्रेम संबंध का ऐसा मामला सामने आया है।जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। यहां एक पड़ोसी के प्यार में एक शादीशुदा महिला ऐसी पागल हुई कि उसने अपनी बसी बसाई गृहस्थी बर्बाद करके रख दी और अब उसे जेल की हवा खानी पड़ रही है।

ब्रेकिंग: सीएम नीतीश कुमार लेंगे राजनीति से संन्यास! तेजस्वी यादव बन पाएंगे मुख्यमंत्री?

 

दरअसल, पूरा मामला उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ का है। जहां एक महिला की शादी कुछ साल पहले हुई थी और उसके दो बच्चे भी थे। इस बीच महिला का प्रेम संबंध अपने पड़ोसी से शुरू हो गया और दोनों के बीच में नजदीकियां काफी बढ़ गई। वहीं, पति को अपनी पत्नी के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में भी पता चल गया। वह अपनी पत्नी से काफी प्यार करता था। इसलिए उसने उसे काफी समझाने बुझाने की कोशिश की। लेकिन, पत्नी मानने के लिए तैयार नहीं थी।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=8SDL-kPLraA[/embedyt]

 

वहीं, दूसरी तरफ पत्नी अपने पति से पीछा भी छुड़ाना चाहती थी। जिसके बाद पत्नी ने अपने पड़ोसी से कहकर अपने पति की हत्या करवा दी और उसके शव को सरसों के खेत में फेंक दिया। इसके बाद जब पुलिस को मृतक का शव बरामद हुआ तो पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार करके उससे कड़ी पूछताछ की। तो उसने सारा सच उगल दिया। जिसके बाद पुलिस ने पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले के बारे में जानकर हर कोई हैरान है कि पत्नी अपने पति के साथ इतनी क्रूरता कैसे दिखा सकती है।

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Scroll to Top