mediadarshan

सीएम नीतीश को मिला पूर्व बाहुबली सांसद आनंद मोहन का साथ, जानिए रिहाई को लेकर क्या कहा?

पटना डेस्क: पूर्व सांसद आनंद मोहन 15 दिनों की पैरोल पर बाहर आए थे, क्योंकि उनकी बेटी सुरभि आनंद की शादी होने वाली थी। आज आनंद मोहन के पैरोल की अवधि खत्म होने वाली है, जिसके बाद वह एक बार फिर जेल चले जाएंगे। लेकिन अब जेल जाने से पूर्व उन्होंने अपनी रिहाई को लेकर कई बड़े बयान दिए हैं और नीतीश कुमार पर भरोसा भी जताया है।

 

स्टेज पर किसान की अंग्रेजी सुनकर भड़के सीएम नीतीश कुमार, आपा खोकर कह दी बड़ी बात!

 

दरअसल, आनंद मोहन गोपालगंज के तत्कालीन डीएम के हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं। लेकिन सजा पूरी हो जाने के बावजूद भी उन्हें अभी तक जेल से रिहा नहीं किया गया है। इन सवालों का जवाब देते हुए पूर्व सांसद ने साफ कहा कि उन्हें एक कैदी होने के नाते इस बात की जानकारी नहीं है। लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही रिहाई मिल जाएगी।

 

वहीं, आनंद मोहन ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सार्वजनिक मंच से जनता को वचन दिया था कि वह उन्हें रिहा कराएंगे। इसलिए वह सीएम नीतीश कुमार पर भरोसा कर रहे हैं। गौरतलब है कि पिछले दिनों राजधानी पटना में एक आयोजन हुआ था, जिसमें सीएम नीतीश कुमार ने आनंद मोहन के रिहाई के बारे में बात करते हुए कहा था कि वह कोशिश कर रहे हैं कि पूर्व सांसद जेल से रिहा हो जाए।

 

बिहार: पति के कपड़े नहीं देने पर पत्नी ने खोया आपा, लाठियों से पीट-पीटकर किया अधमरा!

 

हम आपको बता दे, आनंद मोहन आज एक बार फिर जेल चले जाएंगे। लेकिन, मई में उनके बेटे चेतन आनंद की शादी होने वाली है, जिसके बाद उन्हें फिर पैरोल पर बाहर आना होगा। आनंद मोहन की बेटी सुरभि आनंद की शादी कुछ दिन पहले ही हुई थी, जिसमें बिहार के कई बड़े नेता शरीक हुए थे। खुद सीएम नीतीश कुमार ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया था।

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Scroll to Top