mediadarshan

तेल डिपो में लगी भीषण आग, 17 लोगों की मौत, कई झुलसे

एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां ईंधन भंडारण डिपो में शुक्रवार को भीषण आग लग गई, जिससे 17 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए। जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में दो बच्चों का भी नाम शामिल है।

 

 

शादी के दो दिन बाद ही प्रेमी संग भागी नवविवाहित महिला, पति पहुंचा थाने, फिर…

 

 

एक रिपोर्ट के अनुसार पूरा मामला इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता का है, जहां तेल भंडारण डिपो में आग लगी थी। आग आस-पास के इलाकों में फैलने के बाद वहां रहने वाले हजारों लोगों को उनके घरों से निकालना पड़ा था। सरकारी तेल और गैस कंपनी पर्टामिना द्वारा संचालित ईंधन भंडारण डिपो उत्तरी जकार्ता के तनाह मेराह इलाके में घनी आबादी वाले क्षेत्र के पास स्थित है। यह इंडोनेशिया की ईंधन जरूरतों के 25 प्रतिशत की आपूर्ति करता हैं।

 

 

Urfi Javed New Outfit: उर्फी ने साड़ी में लगाया टेप, तेज हवा में उड़ गए कपड़े, फिर… देखिए पूरा विडियो

 

 

वहीं, फायर ब्रिगेड वालों ने बताया कि आग बुझाने के लिए 260 दमकल की गाड़ियां लगी थी। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अधिकारियों ने बताया कि आग की वजह से कई विस्फोट हुए हैं और यह तेजी से घरों तक फैल गई। हादसे में कम से कम 17 लोगों की मौत हुई है, तथा 50 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

 

Big News: सीएम नीतीश के एक्शन से मुश्किलों में फंसे तेजस्वी यादव! क्या मुख्यमंत्री के कारण RJD की बदनामी?

 

 

 

बता दें,इंडोनेशिया के सेना प्रमुख दुडुंग अब्दुरचमन ने बताया कि कई घंटों की मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी। उन्होंने बताया कि फिलहाल आग बुझ चुकी है, बचाव कार्य किया जा रहा है। सेना प्रमुख ने कहा कि हम आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं।

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Scroll to Top