mediadarshan

फेरों के बाद दूल्हे ने कोहबर में कर दी शर्मनाक हरकत, दुल्हन ने तोड़ दी शादी

पटना डेस्क: एक बेहद अजीबोगरीब मामला सामने आ रहा है, जहां शादी के तुरंत बाद दूल्हे ने कोहबर में ऐसी शर्मनाक हरकत कर दी। जिसके बाद दुल्हन ने तुरंत अपना रिश्ता तोड़ लिया। पुलिस ने इस मामले में काफी समझाने बुझाने की कोशिश की। लेकिन दुल्हन शादी बरकरार रखने के लिए तैयार नहीं हुई। जिसके बाद पुलिस ने दोनों परिवार की रजामंदी के बाद यह रिश्ता खत्म कर दिया।

 

 

सरकारी नौकरी वाले युवक से हुई दुल्हन की शादी, जानिए क्यों अगले दिन दूल्हा हो गया बेरोजगार?

 

 

 

 

दरअसल, पूरा मामला उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ का है। जहां 2 दिन पहले युवक की बारात जौनपुर पहुंची थी। यहां पर परिवार में काफी खुशियां भी दिखाई दे रही थी। दूल्हा दुल्हन की धूमधाम से शादी भी हुई। शादी के बाद जब दूल्हा अपनी बीवी के साथ कोहबर घर में पहुंचा तो वहां मौजूद महिलाएं दुल्हन और दूल्हे को शगुन दे रही थी।

 

 

बिहार: दारोगा की वर्दी में प्रेमी पर रौब जमाती थी महिला, बॉयफ्रेंड ने की पुलिस से शिकायत, फिर..

 

 

 

इस बीच एक महिला ने दूल्हे को ₹200 का नोट पकड़ा दिया। लेकिन दूल्हे को यह बात बिल्कुल अच्छी नहीं लगी। उसने महिला से कम से कम ₹2000 की मांग कर दी। जब महिला ने पैसे देने से मना कर दिए तो दूल्हा गाली गलौज करने लगा। यह देखकर दुल्हन हैरान हो गई और उसने तुरंत अपना रिश्ता खत्म करने का फैसला कर लिया।

 

 

H3N2 Virus: बिहार में H3N2 से मचा हड़कंप, जानिए कहां मिला एक पॉजिटिव मरीज

 

 

 

हालांकि, दुल्हन की शादी को खत्म करने के बात पर दोनों परिवार में काफी बहस बाजी शुरू हो गई और मामला पुलिस थाने तक पहुंच गया। पुलिस ने काफी कोशिश की दूल्हा दुल्हन एक दूसरे को माफ करके शादी बरकरार रखे। लेकिन दुल्हन ने साफ कह दिया कि जो लड़का कोहबर में ऐसी हरकत कर रहा है। वह आम दिनों में तो और भी शर्मनाक हरकत कर सकता है इसलिए वह ऐसे युवक के साथ कोई रिश्ता नहीं रखना चाहती हैं। जिसके बाद पुलिस ने दोनों का रिश्ता खत्म करवा दिया।

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Scroll to Top