पटना डेस्क: बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी है। लगातार अपराधिक घटनाएं राज्य के अलग-अलग जिलों में बढ़ती जा रही हैं और अपराधी पुलिस को खुलेआम चुनौती देने का काम कर रहे हैं।
दरअसल, ताजा मामला सहरसा से सामने आया है, जहां बाइक सवार अपराधियों ने बुधवार को दिनदहाड़े फायरिंग कर इलाके में सनसनी फैला दी। किराना कारोबारी को निशाना बनाते हुए बदमाशों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। वैसे इस हमले में किराना कारोबारी बाल-बाल बच गया और पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
बिहार: शादी करने के बाद दुल्हन बोली “मैं थक गईं हूं.”, 7 घंटे के अंदर तोड़ी शादी
बता दें, कारोबारी आज अपनी दुकान पर बैठे हुए थे, तभी बाइक पर सवार होकर दो बदमाश वहां पहुंचे और कुंदन कुमार के ऊपर फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए। किसी तरह कारोबारी ने भागकर अपनी जान बचाई। किस कारण से बदमाशों ने किराना कारोबारी की जान लेने की कोशिश की फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है।
बिहार: ‘CM नीतीश कुमार को जा’न से मा’र देंगे..’धमकी से मची खलबली, आरोपी हुआ गिरफ्तार!
वही, कारोबारी द्वारा घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा से अपराधियों के बारे में जानकारी हासिल की है। किराना कारोबारी ने बताया कि उनकी किसी से कोई खास दुश्मनी नहीं है। जबकि पुलिस का कहना है कि वह पूरे मामले की छानबीन करते हुए जल्द आरोपियों तक पहुंचेंगे।



