पटना डेस्क: आम घरों में पति-पत्नी के बीच अक्सर बहस होती रहती है। कई बार इसकी वजह से रिश्ते तक टूट जाते हैं। लेकिन दोनों एक-दूसरे का सम्मान करना नहीं भूलते हैं। कोशिश करते हैं कि समाज में बदनामी ना हो। लेकिन एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां बीवी से तलाक के बाद एक व्यक्ति को इतना गुस्सा आया कि उसने सोशल मीडिया पर अपनी बीवी की प्राइवेट फोटो पोस्ट कर दी।
बिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी, शादी के 4 दिन बाद नवविवाहिता ने पति से भरा दी छोटी बहन की मांग
दरअसल, ये पूरा मामला कन्याकुमारी का है। इस करतूत के बाद पति अब गर्व से कह भी रहा है कि उसने ही अपनी पत्नी की निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। इस घटना के बारे में जो जानकारी निकल कर सामने आ रही है, उसके मुताबिक 32 साल की लड़की की शादी 40 वर्ष व्यक्ति से हुई थी। दोनों पिछले 10 साल से एक दूसरे के साथ काफी खुश है। लेकिन अचानक दोनों के बीच में काफी दूरियां आ गई और छोटी-छोटी बातों पर भी बहस होने लगी।
वहीं, वो व्यक्ति शख्स मेडिकल रिप्रजेंटेटिव था। गहरे मतभेद के बाद कई बार समझाने की कोशिशें हुईं पर बात नहीं बनी। आखिरकार दोनों ने तलाक ले लिया. अभी अलग-अलग रह रहे हैं। इनकी एक नौ साल की बेटी भी है, जो अभी मां के साथ रहती है। तलाक से यह शख्स इतना बौखलाया कि उसने पत्नी से ही बदला लेने की ठान ली। उसने दोनों की प्राइवेट फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। आप जानकर हैरान होंगे कि इस वीडियो में वह खुद भी नजर आ रहा है। तस्वीरें और वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गईं. पत्नी को यह बात पता चली तो उसने तुरंत पुलिस से शिकायत कर दी।



