mediadarshan

Chirag Paswan बिहार में करेंगे नया खेला! इस नेता संग बंद कमरे में हुई घंटो तक बात!

पटना डेस्क: लोजपा रामविलास अध्यक्ष चिराग पासवान इन दिनों बिहार की राजनीति में काफी एक्टिव दिखाई दे रहे हैं। साल 2024 में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं, उसके बाद बिहार में विधानसभा चुनाव भी होगा। जिस वजह से बीजेपी से लेकर आरजेडी और जेडीयू ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। लेकिन इस चुनाव में सभी को चिराग पासवान के साथ की जरूरत जरूर पड़ेगी। जिसके बाद एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

बिहार: लालू के करीबी पूर्व MLA के बेटे की गो’ली मारकर ह’त्या, मां ने पिता पर ही लगाया गंभीर आरोप

दरअसल, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद चिराग पासवान से उनके पटना स्थित आवास पर मुलाकात हुई। रात करीब 11.30 बजे चिराग पासवान के श्रीकृष्णापुरी स्थित आवास सह कार्यालय पर पहुंचे और रात एक बजे तक रुके। इस दौरान करीब सवा घंटे बंद कमरे में इन दोनों की लंबी बातचीत हुई। दोनों नेताओं ने इस मुद्दे पर कुछ भी बोलने से इन्कार किया, लेकिन संभावना जतायी जा रही है कि इस दौरान 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियों पर चर्चा की गई।

IPL Dream 11 Lottery: ललित नैनवाल की लगी बंपर लॉटरी, IPL Dream11 में जीते 2 करोड़ रुपये

वहीं, बिहार में एनडीए के सत्ता से अलग होने के बाद हुए उपचुनावों में चिराग पासवान ने भले ही भाजपा उम्मीदवारों को समर्थन दिया, लेकिन लोकसभा चुनाव को लेकर अब तक बात नहीं बन पायी है। इस बीच राजद के इफ्तार पार्टी में चिराग पासवान के शामिल होने के बाद राजनीतिक चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। पशुपति पारस की तल्ख टिप्पणियां भी चिराग को नागावार गुजरीं।

हालांकि, लोजपा (रामविलास) के सूत्र बताते हैं कि दो-तीन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी चिराग पासवान से फोन पर बात की थी। उसके बाद नित्यानंद से उनकी मुलाकात को अहम माना जा रहा है। एक से डेढ़ महीने के अंदर गठबंधन पर फैसला हो सकता है। हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से हुई मुलाकात को भी राजनीति से जोड़ कर देखा जा रहा है। भाजपा दलित वोट बैंक को मजबूत करने के लिए पशुपति कुमार पारस, चिराग पासवान और जीतन राम मांझी को एक मंच पर लाना चाहती है।

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Scroll to Top