mediadarshan

IPL Dream 11: बिहार का ऑटो रिक्शा ड्राइवर बना करोड़पति, रातों रात बदली किस्मत

IPL Dream 11: इन दिनों देश में आईपीएल का क्रेज जनता के बीच जमकर देखा जा रहा है। इसके अलावा ऑनलाइन गेमिंग एप के जरिए भी कई लोग करोड़पति बन रहे हैं। लोगों की किस्मत रातों-रात पलटते हुए दिखाई दे रही है। अब ऑनलाइन गेमिंग ऐप ने बिहार के एक युवक की किस्मत बदल दी. युवक ऑटो रिक्शा चलाकर अपना और परिवार का भरण-पोषण करता था। मगर, किस्मत ने ऐसी करवट बदली कि वो करोड़पति हो गया. इससे परिवार के लोग खुशी से झूम उठे।

 

 

Atiq Ahmed: अतीक अहमद ने किसे देखकर हिलाया था सिर, क्या था माफिया का इशारा? होने वाला है जल्द खुलासा!

 

 

 

दरअसल, पूर्णिया में डगरूआ प्रखंड के बेलगछछी कनहरीया गांव का मोहम्मद नौशाद कल तक ऑटो रिक्शा चलाकर गुजर बसर करता था। इसी कमाई से कुछ पैसे निकालकर वो ऑनलाइन गेमिंग ऐप में लगा देता था। ये सिलसिला कई साल से चला आ रहा था। रोज वो पैसे लगाकर इसी उम्मीद में रहता था कि आज करोड़पति बन जाएगा। मगर, उसे हताशा ही हाथ लगती थी। इस खेल में अब तक वो 5 हजार से ज्यादा रुपये बर्बाद कर चुका था।

 

 

 

Virat Kohli IPL 2023: विराट कोहली पर BCCI का तगड़ा एक्शन, मैदान पर क्रिकेटर की इस हरकत से क्रिकेट जगत में मचा तूफान

 

 

 

बता दें, नौशाद का कहना है कि इस बार उसने गेमिंग ऐप में 80 रुपये लगाए और जीत गया। जब उसके अकाउंट में पैसे आए तो विश्वास ही नहीं हुआ। जीत के पैसों का मैसेज देखकर वो खुशी से उछल पड़ा। सबसे पहले उसने अपने अब्बा के सामने जीत कि खुशी जाहिर की। अब वो पक्का मकान बनवाएंगे। एक स्कॉर्पियो गाड़ी खरीदी है। घर बनने के बाद बचे पैसों से बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाएगा। हालांकि, इतना सब कुछ मिलने के बाद भी वो ऑटो रिक्शा ही चलाएगा। बताया कि वो ऑटो रिक्शा चलाकर दिन भर में 500 रुपये कमा लेता है।

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Scroll to Top