mediadarshan

सीएम नीतीश को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा जेडीयू का साथ

पटना डेस्क: बिहार में सीएम नीतीश कुमार को तगड़ा झटका लगा है। उनकी पार्टी की पुरानी प्रवक्ता सुहेली मेहता ने जेडीयू का साथ छोड़ने का फैसला ले लिया है और आज उन्होंने जेडीयू को अपना इस्तीफा भी दे दिया है।

 

 

 

 

 

शादी के मंडप में लड़के पक्ष ने मचाया खूब उत्पात, बिना दुल्हन वापस लौटी बारात

 

 

 

 

 

 

 

 

 

एक रिपोर्ट के अनुसार सुहेली मेहता ने जेडीयू में महिलाओं को इज्जत नहीं मिलने का आरोप लगाया। कहा कि वो अपने आत्म सम्मान से समझौता कभी नहीं कर सकती। पार्टी की नीतियों से परेशान होकर उन्होंने ऐसा किया है। बहुत सोच विचारकर जेडीयू को छोड़ने का उन्होंने फैसला लिया है।

 

 

 

 

 

डीएम के ड्राइवर ने रचा इतिहास: जानिए IAS ऑफिसर की संघर्ष और प्रेरणा से भरी सफलता की ये कहानी

 

 

 

 

 

 

 

 

 

वहीं, नीतीश सरकार की नई शिक्षक नियमावली पर हमला बोलते हुए सुहेली मेहता ने कहा कि बिहार के शिक्षकों के साथ धोखा हो रहा है। वही नीतीश कुमार की शराबबंदी कानून पर भी वो लगातार सवाल उठा रही थी। जेडीयू के बाद अब वह किस पार्टी का दामन थामेंगी। हालांकि इस बात का खुलासा उन्होंने अभी नहीं किया है। लेकिन इतना जरूर कहा कि थोड़ा इंतजार कीजिए पता चल जाएगा।

 

 

 

 

 

खुशखबरी: बिहार के लोग होंगे मालामाल, इस जिले में मिले कोयला के दो बड़े भंडार

 

 

 

 

 

 

 

 

बता दे, पिछले दिनों सुहेली मेहता को जेडीयू प्रवक्ता पद से हटा दिया गया था, जिसके बाद से ही वह पार्टी के आलाकमान से नाराज नजर आ रही थी और आज उन्होंने मीडिया के सामने खुलकर अपना आक्रोश भी जाहिर किया है। इसके अलावा उनका दावा है कि अब जेडीयू में महिलाओं का कोई सम्मान नहीं होता है। महिला सशक्तिकरण महज एक दिखावा रह गया है।

 

 

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Scroll to Top