mediadarshan

बिहार के मंत्री ओर लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने घरेलू हिंसा मामले में दिया नया आदेश

पटना डेस्क: बिहार में लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की मुश्किलें बढ़ गई है। जहां एक तरफ वह बागेश्वर बाबा के खिलाफ बयान देकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ अब पटना हाई कोर्ट द्वारा उन्हें पत्नी ऐश्वर्या राय को तलाक देने के मामले में कोई राहत नहीं मिली है।

 

 

 

 

बड़ी ख़बर: बिहार में सीएम नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान, बीजेपी के लिए खड़ी हुई मुश्किलें!

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

एक रिपोर्ट के अनुसार हाइकोर्ट ने ऐश्वर्या राय द्वारा दायर अपील को निष्पादित करते हुए उन्हें निर्देश दिया कि भरण- पोषण की जो राशि उन्हें ज्यादा दी गयी है, उसे वह अपने पति तेज प्रताप यादव को वापस कर दें। जस्टिस पीबी बजन्थरी और जस्टिस अरूण कुमार झा की खंडपीठ ने ऐश्वर्या राय द्वारा दायर अपील पर सुनवाई करते हुए यह निर्देश दिया है।

 

बता दें,खंडपीठ ने निचली अदालत द्वारा दिए गए आदेश को खारिज करते हुए भरण पोषण के तौर पर ली गयी एक बड़ी राशि को वापस करने का आदेश ऐश्वर्या राय को दिया है. इसके साथ ही हाइकोर्ट ने निचली अदालत को निर्देश दिया कि वह ऐश्वर्या से जुड़े घरेलू हिंसा व तलाक संबंधी मामलों को तीन महीने में निष्पादित कर दे. हाइकोर्ट ने यह सारी सुनवाई बंद कमरे में इन कैमरा कार्यवाही के तहत की.

 

 

 

 

पति रोते हुए पहुंचा थाने, कहा- मेरी पत्नी ने मुझे बिना बताए कर ली दूसरी शादी

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

वहीं, पूर्व की हुई सुनवाई में हाइ कोर्ट ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं से यह बताने को कहा था कि दोनों पक्षों में सुलह की संभावना है या नहीं. तेजप्रताप के अधिवक्ता जगन्नाथ सिंह ने बताया कि घरेलू हिंसा को लेकर ऐश्वर्या राय के विरुद्ध पारित आदेश व भरण पोषण (मेंटेनेन्स) से जुड़े मामले में राशि को बढ़ाने को लेकर हाइकोर्ट में अपील दायर की गई थी। पटना की निचली अदालत में तेजप्रताप और उनकी पत्नी ऐश्वर्या के बीच तलाक का मामला चल रहा है। दोनों की शादी मई, 2018 में धूमधाम से हुई थी। इसके कुछ दिनों बाद ही दोनों में विवाद आरंभ हो गये थे, जिसके बाद कोर्ट में यह मामला पहुंचा था।

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Scroll to Top