mediadarshan

बिहार: मुखिया मां की हुई थी हत्या, फिर सिर्फ 21 साल की उम्र में जेडीयू नेता को हराकर बनी मुखिया!

पटना डेस्क: भागलपुर में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना समाप्त हुई। सुल्तानगंज के कुमैठा पंचायत में मुखिया के पद के चुनाव में पूर्व मुखिया अनिता देवी की 21 वर्ष 6 महीने की बेटी पायल शर्मा विजयी घोषित हुई। पायल शर्मा अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जदयू नेता मुखिया प्रत्याशी सरोज चौधरी को 193 मतों से पराजीत कर मुखिया पद पर कब्जा जमाया।

 

 

 

 

 

UPSC Result: RJD नेता ने खोली शिक्षा व्यवस्था की पोल, ‘बिहार ऐसा राज्य है जहां 3 साल का स्नातक 4 से…’

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

बिहार की कम उम्र की मुखिया में शामिल हुई पायल शर्मा अपनी जीत पर काफी उत्साहित दिखी और उन्होंने अपने पंचायत का सर्वांगीण विकास करने की बात करते हुए कहा कि जो सपना उनकी मां ने अपने पंचायत के विकास को लेकर देखा था वह उसे आगे बढ़ाएगी और अपने पंचायत को बिहार का सबसे विकसित पंचायत बनाएगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

अमेरिका में सजा शादी का मंडप, एमपी से पढ़े गए मंत्र, लैपटॉप पर सातों वचनों में बंधे पति-पत्नी

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

पायल शर्मा की जीत से उत्साहित उनके समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत करते हुए उन्हें फूल माला से लाद दिया। पायल शर्मा की माँ पूर्व मुखिया अनिता देवी की 31 मार्च 2022 में उसके ही बॉडीगार्ड ने मौत के घाट उतार दिया था। आरोपी बॉडीगार्ड पंचायत के कार्य की अपने हाथ लेना चाहता था जिसका मुखिया ने विरोध किया था। जिसके बाद उसकी हत्या कर उसे पंखे से लटका दिया था। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Scroll to Top