mediadarshan

मांझी का सीएम नीतीश कुमार पर आरोप: तेजस्वी को लॉलीपॉप दिखा रहे, जल्द BJP के साथ सरकार बनाएंगे मुख्यमंत्री

पटना डेस्क: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने जब से महागठबंधन से खुद को अलग किया है। तब से नीतीश कुमार और उनके बीच में बातों का सिलसिला शुरू हो चुका है। दोनों एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। पहले तो सीएम नीतीश कुमार ने मांझी पर महागठबंधन में बीजेपी के एजेंट के तौर पर काम करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद मांझी ने भी नीतीश कुमार को लेकर बड़ा खुलासा किया।

 

 

 

 

 

 

बिहार: घरवाली और बाहरवाली के चक्कर में फंसा पति, पुलिस ने हवालात में दो बच्चों के पिता की निकाली हवा

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

दरअसल, मांझी ने कहा है कि नीतीश कुमार तेजस्वी यादव को कभी भी मुख्यमंत्री नहीं बनाएंगे, वे तेजस्वी को सिर्फ लॉलपॉप दिखा रहे हैं। मांझी ने भविष्यवाणी की है कि- नीतीश कुमार एक बार फिर एनडीए के साथ जाएंगे और बिहार में बीजेपी के साथ सरकार बनाएंगे। मांझी ने कहा है कि नीतीश कुमार के पास अगर कोई प्रमाण है तो वे उसे सार्वजनिक करें। नीतीश कुमार लगातार मर्जर के लिए दबाव बना रहे थे, इसलिए पार्टी के अस्तित्व को बचाने के लिए अलग हो गए। मांझी ने आगे कहा कि नीतीश फिर से एनडीए में मिल जाएंगे और वह तेजस्वी को सीएम कभी नहीं बनाएंगे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

जीजा ने साली की सगाई में अटकाया रोड़ा, फिर लड़की ने प्रेमी संग भागकर रचाई शादी

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

बता दें, मांझी के महागठबंधन से अलग होने के बाद शुक्रवार को पहली बार बोले सीएम नीतीश ने जीतन राम मांझी पर बड़ा आरोप लगा दिया। नीतीश ने कहा कि मांझी महागठबंधन की बातों को बीजेपी तक पहुंचाने का काम किया करते थे। साथ होते तो 23 जून को विपक्षी दलों की बैठक में हुई बातों को भी बीजेपी तक पहुंचा देते, अच्छा हुआ कि इससे पहले वे अलग हो गए। मांझी के जाने से महागठबंधन और सरकार की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है। सबको मालूम था कि वह बीजेपी के लोगों से मिल रहे थे। वहां से मिलकर वो सब तय कर लेते थे फिर हमारे यहां भी आकर कहते थे कि हमको कुछ अलग चाहिए। तो हम तो जान ही रहे थे सब बात।

 

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Scroll to Top