mediadarshan

Amit Shah In Bihar: बिहार में एक बार फिर JDU – RJD पर गरजेंगे अमित शाह, सीएम नीतीश कुमार भी देंगे करारा जवाब

Amit Shah In Bihar: बिहार में विपक्षी दलों की हुई बैठक के बाद अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार आने वाले हैं। अमित शाह 29 जून को जेडीयू राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के घर कहे जाने वाले लखीसराय में जनसभा को संबोधित करेंगे। अमित शाह के दौरे को लेकर बीजेपी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। उधर, शाह के दौरे को लेकर बिहार की सियासत एक बार फिर से गर्म हो गई है। जेडीयू ने कहा है कि शाह को जहां आना और जाना है जाएं लेकिन उसका कोई असर होने वाला नहीं है।

डीएम के ड्राइवर ने रचा इतिहास: जानिए IAS ऑफिसर की संघर्ष और प्रेरणा से भरी सफलता की ये कहानी

दरअसल, पिछले दिनों पटना में विपक्षी दलों की हुई बड़ी बैठक के तुरंत बाद अमित शाह का बिहार दौरा काफी अहम माना जा रहा है। लखीसराय जिला मुख्यालय स्थित गांधी मैदान में अमित शाह आमसभा को संबोधित करेंगे। शाह के आगमन को लेकर पूरे शहर को भगवा रंग से रंग दिया गया है और बीजेपी के तमाम बड़े नेता लखीसराय पहुंचने लगे हैं। बीजेपी के नेता तैयारियों का जायजा लेने पहुंच रहे हैं,ताकि किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी न हो।

सगाई से एक दिन पहले लड़की ने छोड़ा घर, शादीशुदा प्रेमी के पास पहुंची, फिर…

Amit Shah In Bihar: हालांकि, अमित शाह के दौरे को लेकर बिहार की सियासत एक बार फिर से गर्म हो गई है। अमित शाह के दौरे पर तंज करते हुए जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा है कि अमित शाह देश के गृह मंत्री हैं, बिहार घूमने आ रहे हैं और उनके बिहार आने से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। वहीं जेडीयू कोटे के मंत्री श्रवण कुमार ने भी कहा है कि अमित शाह लखीसराय आएं, बड़हिया आएं या मुंगेर आएं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है।

बिहार के वाहन चालकों के लिए जरूरी खबर, सड़कों पर इस दिन से नहीं चलेगी डीजल….

हम आपको बता दें बीजेपी के लिए बिहार का दौरा काफी ज्यादा महत्वपूर्ण है। क्योंकि साल 2024 में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं और उसके ठीक बाद बिहार में भी विधानसभा चुनाव होंगे और इस बार बीजेपी अकेले मैदान में महागठबंधन से लड़ने के लिए उतरने वाली है, जिस वजह से अमित शाह का यह दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Scroll to Top